वाराणसी में किशोर की हत्या, मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर ले ली जान

यूपी के वाराणसी में एक 16 वर्षीय लड़के की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश कर रही है.

Advertisement
वाराणसी में किशोर की हत्या से फैली सनसनी. (Photo: Representational ) वाराणसी में किशोर की हत्या से फैली सनसनी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • वाराणसी,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

वाराणसी से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां मोबाइल चोरी के शक में लाठियों से पीट-पीटकर एक 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक शनिवार रात जब सोनू अली (16) अपने घर पर था. तभी छह लोग घर में घुस आए और उस पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया.

Advertisement

पीड़ित की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी रमेश उर्फ ​​बबलू पटेल उसके बेटे को ज़बरदस्ती पंडितपुर में एक पेट्रोल पंप के पास बने अंडरपास में ले गया. जहां लाठियों से उस पर हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: 11 साल की अनुष्का का मर्डर: BF संग आपत्तिजनक हालत में थी बड़ी बहन, भेद खुलने के डर से छोटी का दबा दिया गला

बाद में आरोपी उसे भदवार पुलिस चौकी ले गए और उस पर चोरी के आरोप लगाते रहे. जहां से पुलिस अली को अस्पताल ले गई. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

रोहनिया थाना प्रभारी (SHO) राजू सिंह ने बताया कि मृत लड़के की शिकायत के आधार पर रमेश उर्फ ​​बबलू पटेल, रवि पटेल, रोहित, गोविंद, गौरव पाल, आज़ाद अली और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मामले में रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Advertisement

वहीं इस घटना से पीड़ित के परिजनों में भी आक्रोश है. वे पुलिस पर भी देर से कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं. पीड़ित के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस सही समय पर अस्पताल पहुंचा देती तो उसकी जान बच जाती. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement