लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, हुए बेहोश, मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गए. उन्हें मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. सोडियम कम होने को वजह बताया जा रहा है और उनकी हालत जानने के लिए जांच जारी है.

Advertisement
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी. (Photo: Samarth/ITG) यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी. (Photo: Samarth/ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, अजय राय एक कार्यक्रम में शामिल थे. यह कार्यक्रम गांधी भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के मौके पर शिक्षकों और चिकित्सकों का संयुक्त सम्मेलन हो रहा था. कार्यक्रम के दौरान उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही थी और वह सहज रूप से भाग ले रहे थे.

Advertisement

इसी बीच उन्हें अचानक बेचैनी और असहजता महसूस होने लगी. उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.  यूपी कांग्रेस के मुताबिक, अजय राय अपने आवास पर सोडियम कम होने के कारण बेहोश हुए थे. 

कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी मेडिकल जांच चल रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है. डॉक्टर उनकी कमजोरी के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न परीक्षण कर रहे हैं.

इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके करीबियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया. सभी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. फिलहाल अजय राय इमरजेंसी में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement