वो रात, 50 लाख का विवाद और तड़के वारदात... लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में नया मोड़; जानिए 'कातिल' बेटे अक्षत का खूनी प्लान

लखनऊ के आशियाना में हुए सनसनीखेज मानवेंद्र हत्याकांड में नया मोड़ आया है. नीट के दबाव की कहानी के पीछे अब 50 लाख रुपये के लेनदेन और शराब के ठेके के रिन्यूअल का विवाद सामने आ रहा है. पुलिस इस खौफनाक वारदात के हर अनसुलझे पहलू की पड़ताल कर रही है.

Advertisement
अक्षत ने खुद पुलिस को पिता के कत्ल की कहानी बयां की (फोटो-ITG) अक्षत ने खुद पुलिस को पिता के कत्ल की कहानी बयां की (फोटो-ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बीबीए छात्र अक्षत प्रताप सिंह ने 19 फरवरी की तड़के अपने पिता मानवेंद्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात पारिवारिक विवाद और रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई बहस के बाद अंजाम दी गई. आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए और उन्हें नादरगंज तथा ट्रांसपोर्ट नगर के पास अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया. बहन कृति ने भाई को खोने के डर से इस अपराध को छुपाए रखा. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार और शव के अवशेष बरामद कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement

50 लाख रुपये का रहस्य और पिता से विवाद

मानवेंद्र सिंह की हत्या की वजह केवल पढ़ाई का दबाव नहीं, बल्कि आर्थिक विवाद भी माना जा रहा है. परिजनों के अनुसार, 19 फरवरी को मानवेंद्र ने घर में रखे 50 लाख रुपये गिने थे, जो शराब के ठेके के रिन्यूअल के लिए थे. रकम कम मिलने पर पिता-पुत्र में तीखी बहस हुई और मानवेंद्र ने अक्षत को थप्पड़ मारकर राइफल तान दी थी. इसी अपमान और गुस्से में अक्षत ने उसी रात पिता को खत्म करने का फैसला किया और तड़के वारदात को अंजाम दिया.

शव के साथ रात भर सोता रहा आरोपी

हैरान कर देने वाली बात यह है कि हत्या के बाद अक्षत और उसकी बहन कृति उसी घर में सामान्य बने रहे. परिचितों के अनुसार, अक्षत ने पहले सरेंडर का सोचा था, लेकिन बहन के अकेले पड़ जाने के डर से उसने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची. दोनों भाई-बहन उस कमरे में भी सोए जहां पिता के शव के टुकड़े रखे थे. पकड़े जाने के डर से दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिए थे ताकि कोई उन पर शक न कर सके.

Advertisement

पुलिस की बरामदगी और यूनिवर्सिटी की कार्रवाई

पुलिस ने अक्षत की निशानदेही पर नादरगंज नहर के पास से शव के हाथ-पैर और रेलवे ट्रैक के पास से हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और दो आरी बरामद की हैं. दूसरी ओर, जिस निजी विश्वविद्यालय में अक्षत बीबीए का छात्र था, उसने इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दंडनीय मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है. फिलहाल अक्षत जेल में है, लेकिन रिश्तेदारों का मानना है कि हत्या की असली जड़ अभी भी पूरी तरह सामने आना बाकी है.

बहन को लेकर अक्षत ने ये बोला था 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में अक्षत ने अपनी नाबालिग बहन कृति को लेकर भी बात की. उसने बताया कि इस हत्याकांड में उसकी बहन का कोई रोल नहीं है. उसने कहा- 'बहन मौके पर नहीं थी. वह दूसरे कमरे में थी. गोली की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची. इस दौरान अक्षत ने उससे कहा कि वह इस सब से दूर रहे. मैं सब हैंडल कर लूंगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement