पड़ा मिला डेढ़ लाख का मोबाइल, तुरंत थाने पहुंच गए बच्चे...मिसाल बने मासूम

संभल में कुछ मासूम बच्चों ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया. सड़क किनारे खेलते समय उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का आईफोन मिला, लेकिन उसे अपने पास रखने के बजाय बच्चे सीधे थाने पहुंच गए और पुलिस को सौंप दिया.

Advertisement
पड़ा मिला डेढ़ लाख का मोबाइल, तुरंत थाने पहुंच गए बच्चे (Photo: itg) पड़ा मिला डेढ़ लाख का मोबाइल, तुरंत थाने पहुंच गए बच्चे (Photo: itg)

अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मासूम बच्चों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. जहां बच्चों को डेढ़ लाख रुपए कीमत का आईफोन सड़क पर पड़ा हुआ मिला तो बच्चे उसे लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल मालिक की तलाश करके उसको मोबाइल वापस किया है. बच्चों की ये ईमानदारी मिसाल बन गई है.

Advertisement

पड़ा मिला आईफोन 17 प्रो मोबाइल

दरअसल, हयातनगर थाना क्षेत्र में कस्बे के निवासी बच्चे हर्ष,अदनान, असद,मोहम्मद रजा,अब्दुल गनी और मोहम्मद शान संभल बहजोई मार्ग पर  खेल रहे थे. खेलते समय बच्चों को सड़क किनारे एक ऑरेंज कलर का आईफोन 17 प्रो मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला तो बच्चों ने उसको उठा लिया. मोबाइल को ऑन देखकर बच्चों ने उसे पुलिस को देने का फैसला किया और हयातनगर थाने पहुंच गए.

सड़क किनारे पड़ा था मोबाइल

मासूम बच्चे थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बच्चों से फोन की कहानी पूछी. बच्चों ने पूरी जानकारी पुलिस को दी. मालूम हुआ कि बच्चों को ये सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला. मोबाइल फोन डेढ़ लाख रुपए कीमत का था. जहां बच्चों ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर फोन को पुलिस को सौंप दिया और फिर पुलिस ने उसके मालिक की तलाश शुरू की. जानकारी मिली कि फोन थाना क्षेत्र के घुंघावली गांव के निवासी नाजिम अली का था. इसके बाद थाना पुलिस ने नाजिम अली को थाने बुलाकर फोन दे दिया है.

Advertisement

ईमानदारी का इनाम भी मिला

मोबाइल उठाकर थाने ले जाने वाले मासूम बच्चे मोहम्मद अदनान का कहना है कि हम जिस समय खेल रहे थे उसी समय हमें मोबाइल पड़ा हुआ मिला था और तभी हम उस मोबाइल को लेकर थाने आ गए और हमने फिर थाने में मोबाइल को जमा कर दिया है. अंकल ने हमें ईमानदारी का इनाम भी दिया है.

'आंटी ने कहा था कि पैसे ले लो और मोबाइल हमें दे दो'

मासूम बच्चे हर्ष कुमार का कहना है कि जिस समय हमें मोबाइल पड़ा हुआ मिला था तभी हमें एक आंटी ने कहा था कि पैसे ले लो और मोबाइल हमें दे दो, लेकिन हम लोग उस मोबाइल को थाने ले आए. वहीं दूसरे बच्चे का कहना है कि हमें जैसे ही मोबाइल पड़ा हुआ मिला हम लोग भागते हुए थाने आ गए और हमने यहीं पर आकर मोबाइल दे दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement