जलती होलिका में कूद गया युवक, त्योहार के बीच मचा हड़कंप, संभल का वीडियो वायरल

संभल जिले में होलिका दहन के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. गुन्नौर तहसील के नंदरौली गांव में जलती हुई होलिका के बीच एक युवक अचानक खड़ा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए आग के बीच से युवक को बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली.

Advertisement
जलती होलिका में कूद गया युवक (Photo: itg) जलती होलिका में कूद गया युवक (Photo: itg)

अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से होली के मौके पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां होलिका दहन के दौरान एक युवक अचानक जलती हुई होलिका के बीच जा खड़ा हुआ. घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को किसी तरह आग से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक यह घटना गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नंदरौली गांव की है. बुधवार की रात गांव में परंपरा के अनुसार होलिका दहन का आयोजन किया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे. चारों तरफ आग की तेज लपटें उठ रही थीं और लोग होली की परिक्रमा कर रहे थे. कई लोग गन्ने और गेहूं की बालियां भूनकर पारंपरिक तरीके से त्योहार मना रहे थे.

तभी अचानक एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंच गया. देखते ही देखते वह जलती हुई होलिका के बीच जाकर खड़ा हो गया. शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर वह आग के बीच कैसे पहुंच गया, लेकिन जैसे ही आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने पास जाकर जोखिम उठाते हुए युवक को आग के बीच से खींचकर बाहर निकाला. अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. युवक को बाहर निकालने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

Advertisement

घटना के समय आसपास के घरों की छतों पर खड़े लोगों ने भी युवक को आग के बीच खड़ा देखा और शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया. इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.  

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement