21 लाख इनाम का एलान, मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का फूंका पुतला... CM योगी की मां पर टिप्पणी से वाराणसी में उबाल

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने मैदागिन चौराहे पर मौलाना का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का सिर कलम कर लाने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की.

Advertisement
पुतले को जूतों-लाठियों से पीटा फिर किया आग के हवाले.(Photo: Roushan Kumar/ITG) पुतले को जूतों-लाठियों से पीटा फिर किया आग के हवाले.(Photo: Roushan Kumar/ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी विरोध की आंच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक पहुंच गई. यहां हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका.

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले करते हुए उसके सिर को कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की. इस घोषणा के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई.

यह भी पढ़ें: CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन... मौलाना अब्दुल्ला सलीम का फूंका पुतला

जुलूस निकालकर किया गया विरोध प्रदर्शन

हिंदू युवा वाहिनी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के पुतले के साथ इलाके में स्थित गोरखनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय पर जुटे. यहां से सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कई रास्तों से होते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े. प्रदर्शनकारियों के हाथों में पुतला था और वे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे.

Advertisement

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना की तस्वीर लगे पुतले को चप्पलों से पीटा और लाठी-डंडों से भी वार किया. पूरे रास्ते विरोध और नारेबाजी जारी रही, जिससे माहौल काफी गर्म नजर आया.

मैदागिन चौराहे पर पुतला फूंका

प्रदर्शनकारी जुलूस के साथ आगे बढ़ते हुए मैदागिन चौराहा पहुंचे. यहां पहुंचते ही भारी विरोध और नारेबाजी के बीच मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया. पुतला जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला.

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने खुले तौर पर घोषणा करते हुए कहा कि मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का सिर कलम करके लाने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस ऐलान के साथ ही विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने इलाके में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को तेज कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement