जिंदा नाग के साथ अस्पताल पहुंचा बेटा, कहा- मां घर में काम कर रही थी, तभी काट लिया

पीलीभीत में कोबरा के काटने के बाद बेटा ने मां और सांप दोनों को लेकर अस्पताल पहुंच गया. इमरजेंसी में डिब्बे में बंद जिंदा सांप देखकर हड़कंप मच गया. डॉक्टरों ने सांप को हटाकर महिला का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर है, लेकिन नियंत्रण में है और इलाज जारी है.

Advertisement
अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.(Photo: Screengrab) अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.(Photo: Screengrab)

सौरभ पांडे

  • पीलीभीत,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सांप के काटने के बाद महिला का बेटा मां के साथ जिंदा सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे में सांप रखे जाने से डॉक्टर और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया.

घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मधईया गांव की है. यहां रहने वाली गंगा देवी घर में साफ-सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें कोबरा सांप ने काट लिया. सांप के काटने के बाद महिला ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 14 साल के बेटे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया पिता, पीलीभीत की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

परिजन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि महिला का बेटा सांप को भी डिब्बे में बंद कर अपने साथ ले आए. अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में परिजनों ने डॉक्टर की मेज पर डिब्बे में बंद सांप रख दिया, जिससे पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया.

अस्पताल में मचा हड़कंप

डॉक्टरों ने स्थिति संभालते हुए सबसे पहले सांप को सुरक्षित तरीके से साइड में रखा और महिला का उपचार शुरू किया. डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है.

डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है. अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया, क्योंकि इमरजेंसी वार्ड में जिंदा सांप लाए जाने की घटना बेहद असामान्य थी.

परिजनों और डॉक्टर का बयान

महिला के बेटे देवकीनंदन ने बताया कि उनकी मां घर में काम कर रही थीं, तभी नाग ने काट लिया और वह बेहोश होने लगीं. इसी कारण वे मां और नाग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे.

सीएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रमाकांत सागर ने बताया कि महिला को कोबरा नाग ने काटा था और परिजन महिला के साथ सांप को भी अस्पताल ले आए. उन्होंने कहा कि महिला की स्थिति गंभीर है, लेकिन फिलहाल नियंत्रण में है और इलाज जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement