UP: पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की सिर कुचलकर की हत्या, फरार आरोपी की तलाश तेज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुरनपुर क्षेत्र में राम बहादुर ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी अनीता देवी (32) के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisement
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस. (Photo: AI-generated) पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस. (Photo: AI-generated)

aajtak.in

  • पीलीभीत,
  • 07 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. पुरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी राम बहादुर को अपनी पत्नी अनीता देवी (32) पर अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया.

Advertisement

लकड़ी के डंडे से सिर पर किया वार

पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान गुस्से में आए राम बहादुर ने पास में रखी लकड़ी उठाकर अनीता के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण अनीता वहीं गिर पड़ी और बेहोश हो गई. परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: पीलीभीत में स्टार नाइट के दौरान लड़कियों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

घटना की सूचना मिलते ही पुरनपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने वहां से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि आरोपी पति राम बहादुर घटना के बाद से फरार है.

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल गांव में इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »