नोएडा: वैलेंटाइन डे और मौत से पहले वो आखिरी मैसेज, कार में मिली लड़के-लड़की की लाश मामले में नया खुलासा

वैलेंटाइन डे पर नोएडा में कार से प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने के मामले में कई नए खुलासे हुए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे. आरोप है कि युवती किसी और से शादी करने जा रही थी, जिससे विवाद बढ़ गया. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है और सभी एंगल से पड़ताल जारी है.

Advertisement
कार में मिली युवक-युवती की लाश (Photo: ITG) कार में मिली युवक-युवती की लाश (Photo: ITG)

अरविंद ओझा / भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

वैलेंटाइन डे पर दिल्ली से सटे नोएडा में एक कार में युवक-युवती की डेथ मिस्ट्री में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कार में युवक और युवती की गोली लगी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पिछले करीब 15 साल से रिश्ते में थे और शादी को लेकर विवाद चल रहा था.

Advertisement

जानकारी के अनुसार मृत युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. वहीं युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और रिलेशनशिप में थे.

आखिरी मैसेज से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे. दोनों के परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसी बीच नोएडा में एक कार के अंदर दोनों के शव मिले. मौके पर युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गोली मारी गई और बाद में युवक ने खुद को गोली मार ली.

Advertisement

15 साल से रिलेशनशिप में थे मृतक युवक-युवती

जांच में यह भी सामने आया है कि युवक ने युवती को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे. युवक का दावा था कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement