गैस के लिए मचा हाहाकार! नोएडा में सिलेंडर लेकर सड़क पर ही बैठ गए लोग, घंटों जाम से थमी रफ्तार

नोएडा के सेक्टर-4 में एलपीजी सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया. HDFC बिल्डिंग के सामने बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया. प्रदर्शन से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. सूचना पर फेज-1 थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क खाली कराई. प्रशासन का कहना है कि गैस सप्लाई में कोई कमी नहीं है.

Advertisement
सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन.(Photo: Screengrab) सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन.(Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

ईरान-अमेरिका युद्ध की आशंका के बीच ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हलचल के बीच देश में एलपीजी को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति बनती दिख रही है. कई जगह लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. हालांकि, सरकार लगातार कह रही है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।

Advertisement

इसी बीच नोएडा में भी एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. नोएडा में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है. गैस न मिलने से नाराज बड़ी संख्या में लोग सेक्टर-4 की मुख्य सड़क पर सिलेंडर लेकर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: नोएडा फिल्म सिटी की पार्किंग में खड़ी नई क्रेटा कार पर शरारती तत्वों ने किया पेंट स्प्रे, पूरी गाड़ी हुई खराब

सेक्टर-4 में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 स्थित एचडीएफसी बिल्डिंग के सामने अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. इसको बाद गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है.

Advertisement

प्रदर्शन के चलते मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क जाम होने से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और काफी देर तक यातायात बाधित रहा.

पुलिस पहुंची, समझाकर खुलवाया जाम

मामले की सूचना मिलते ही फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया. काफी समझाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और जाम खुलवाकर ट्रैफिक को दोबारा सामान्य कराया.

गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. कई जगह लोगों का गुस्सा भी सामने आ रहा है और एजेंसियों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है.

प्रशासन का दावा- सप्लाई में कोई कमी नहीं

जिला प्रशासन की टीम लगातार यह दावा कर रही है कि एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. प्रशासन का कहना है कि जमाखोरी को रोकने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है और गैस एजेंसियों पर निगरानी रखी जा रही है.

इसके बावजूद कई गैस एजेंसियों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. लोग घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement