मुजफ्फरनगर: बैंड बाजा टीम के दो मास्टर में मारपीट, जमीन पर गिरा-गिराकर एक दूसरे को पीटा

मुजफ्फरनगर में बैंड-बाजा टीम के दो मास्टरों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. घटना शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे शिव चौक के पास की बताई जा रही है, जब टीम कार्यक्रम में जा रही थी. किसी बात पर विवाद बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई. साथियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं मिली. प्रत्यक्षदर्शी ने झगड़ा देखने की पुष्टि की है.

Advertisement
बैंड बाजा टीम के दो सदस्यों में जमकर मारपीट हुई. (Photo: Screengrab) बैंड बाजा टीम के दो सदस्यों में जमकर मारपीट हुई. (Photo: Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बैंड-बाजा टीम के दो मास्टर आपस में सड़क पर एक दूसरे को गिरा-गिराकर लड़ते दिखाई दे रहे हैं. आसपास मौजूद टीम के अन्य सदस्य बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ देर तक दोनों के बीच हाथापाई जारी रहती है.

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे की है. एक बैंड टीम किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी और नगर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक से गुजर रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर टीम के दो मास्टरों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Advertisement

पास में थी पुलिस चौकी
वीडियो में दिख रहा है कि टीम के बाकी सदस्य काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग करते हैं और मामला शांत कराते हैं. खास बात यह है कि जहां यह झगड़ा हुआ, वहीं पास में पुलिस चौकी भी मौजूद है, लेकिन फिलहाल पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शी कार्तिक जौहरी ने बताया कि वह सुबह उस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने बैंड टीम के कुछ लोगों को आपस में झगड़ते देखा. उनके मुताबिक साथियों ने बीच-बचाव कर दोनों का समझौता करा दिया, लेकिन विवाद किस बात पर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका. घटना शिव चौक के पास की बताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement