शादीशुदा महिला से अफेयर..., जान दे चुकी प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को भी उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर में प्रेम संबंध के शक में 27 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. खेत से लौटते समय हमलावरों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया, फिर गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है.

Advertisement
जान दे चुकी प्रेमिका के घरवालों ने मार डाला प्रेमी को भी  (Photo: itg) जान दे चुकी प्रेमिका के घरवालों ने मार डाला प्रेमी को भी (Photo: itg)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक 27 वर्षीय युवक को विवाहित महिला से संबंध रखना उस समय भारी पड़ गया जब महिला के परिजनों ने सोमवार रात उसपर हमला कर दिया.  उन्होंने युवक पर बेरहमी से धारदार हथियारों से कई वार करने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद जहां मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक की विवाहित प्रेमिका ने भी कुछ महीने पूर्व जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी.

Advertisement

धारदार हथियारों से हमला और चलाई गोली

दरसअल भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में सोमवार रात एक 27 साल के अक्षय की गांव के ही मनोज, युवांक और वरध ने उस समय धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी जब अक्षय अपने खेत से घर लौट रहा था. हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.  सूचना पर आलाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है.

प्रेमिका पहले ही दे चुकी है जान

आपको बता दें कि इस घटना के बाद जहां मृतक युवक अक्षय के परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया तो वहीं बताया जा रहा है कि मृतक अक्षय का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ संबंध था. कुछ महीने पूर्व जब महिला के परिजनों को इस बात का पता चला तो महिला ने जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. बस तभी से मृतक महिला के परिजन अक्षय की हत्या करने की ताक में थे.   

Advertisement

इस घटना के बारे में आरोप लगाते हुए मृतक युवक के भाई ने बताया कि मेरा भाई इधर गन्ना चूसता हुआ आ रहा था. यहां घेर में मनोज कुमार ,उसका लड़का युवांक, उसके भतीजे ने अक्षय को घेरकर पहले धारदार हथियार से वार किया. और फिर वह छूटकर भागा तो गोली मार दी.  

अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

वहीं एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया ग्राम शाहदरा बांगर थाना भोपा में हत्या की सूचना मिली थी. जहां अक्षय की दाती से और गोली मारकर हत्या कर दी गई.   बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के तीन लोगों द्वारा हत्या की गई है. उनके बीच में विवाद चल आ रहा था. प्रेम प्रसंग का भी मैटर बताया जा रहा है. जिस कारण से हत्या हुई है. बॉडी को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संलग्न की कार्रवाई भी की गई है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन कर दी गई है. जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी.

 
 
 

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement