मुरादाबाद: इंस्टाग्राम विवाद में बजरंग दल के नेता की हत्या, परिचित से बात करने के दौरान मारी गई गोली

मुरादाबाद में एक 16 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम आपसी विवाद के चलते दिया गया. मृतक छात्र बजरंग दल का नेता भी था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
मृतक शोभित ठाकुर. (Photo: Jagat Gautam/ITG) मृतक शोभित ठाकुर. (Photo: Jagat Gautam/ITG)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 30 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में रविवार रात बजरंग दल नेता और इंटर कॉलेज के छात्र शोभित ठाकुर उर्फ भूरा (16) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस के मुताबिक मृतक शोभित ठाकुर, मोहल्ला सूरज नगर निवासी घनश्याम ठाकुर का बेटा था और श्यामो देवी इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा का छात्र था. उसे बजरंग दल में खंड संयोजक की जिम्मेदारी भी मिली थी. 

Advertisement

इंस्टाग्राम विवाद को लेकर की गई हत्या

करीब चार महीने पहले मोहल्ले के ही युवक अविनाश से इंस्टाग्राम पर लड़की को लेकर हुई टिप्पणी के बाद विवाद हुआ था. तब मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत करा दिया था. लेकिन अविनाश ने इसे रंजिश बना लिया. पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते शोभित को साजिशन निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़ें: एक तरफ कांग्रेस नेता का मर्डर, दूसरी ओर नाबालिगों का 'खूनी' खेल... 24 घंटे में दो कत्ल की वारदातों से दहली दिल्ली

रविवार रात शोभित अपने परिचित युवकों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी आरोपियों अक्कू, जतिन और रोहित ने उसे गोली मार दी. गोली लगते ही शोभित की मौके पर ही मौत हो गई. सभी आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए.

परिजनों और संगठन का आरोप

Advertisement

मृतक के चचेरे भाई प्रिंस का आरोप है कि अक्कू, जतिन और रोहित ने साजिश रचकर शोभित की हत्या की. उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी अक्कू के दोस्त अविनाश के साथ भी शोभित का विवाद हुआ था. हत्या की खबर फैलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता कटघर थाने पहुंच गए. उन्होंने थाने के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

इस दौरान पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. मौके पर तनाव का माहौल बन गया, हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत कराया गया. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच पुराना विवाद था. उसी रंजिश के चलते योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »