'तुम्हारे बस का नहीं यहां पढ़ना, गांव में एडमिशन लो...', टीचर की प्रताड़ना से तंग छात्र ने छोड़ दी कोचिंग

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में एक छात्र को इतना परेशान किया गया कि उसने थाने जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई. साथ ही कोचिंग सेंटर संचालिया और टीचर के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया. मामला हजरतगंज इलाके का है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 31 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में टीचर की प्रताड़ना से परेशान छात्र ने FIR दर्ज करवाई है. छात्र का कहना है कि उसे कोचिंग सेंटर के टीचर मानसिक रूप से परेशान करते थे. कहते थे कि यहां पढ़ना तुम्हारे बस का नहीं है, गांव जाकर एडमिशन लो. यहां तक कि जब छात्र ने कोचिंग सेंटर वालों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे और उसके पिता को वहां से निकाल दिया.

Advertisement

मामला लखनऊ के हजरतगंज का है. प्रतापगढ़ के रहने वाले गयासुद्दीन ने अपने बेटे अकीब का यहां रामकुमार प्लाजा स्थित कोचिंग सेंटर कैलिबर इंडिया प्रोग्रेसिव लरनिंग में एडमिशन करवाया था. उन्होंने कोचिंग सेंटर में 30 हजार रुपए जमा करवाए थे. लेकिन तीन से चार दिन के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनका बेटा काफी उदास रहने लगा है.

बेटे से उदासी की वजह पूछी तो हैरान रह गए. अकीब ने बताया कि कोचिंग सेंटर का टीचर रोहित श्रीवास्तव उसे परेशान करता है. कहता है कि यहां पढ़ना उसके बस का नहीं है, कहीं गांव जाकर एडमिशन ले लो. अकीब ने बताया कि न तो रोहित उसके कोई सवाल का जवाब देता है और न ही ठीक से बात करता है. इस बात की शिकायत लेकर अकीब के पिता जब कोचिंग सेंटर पहुंचे तो वहां संचालिका किरण ने उल्टा उनसे ही बदतमीजी शुरू कर दी.

Advertisement

इस पर अकीब के पिता ने कहा कि वे उनके पैसे लौटा दें. लेकिन कोचिंग वालों ने उन्हें वहां से भगा दिया. परेशान होकर अकीब ने पिता के साथ जाकर हजरतगंज थाने में मामला दर्ज करवाया.

DCP सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कांस्य के मुताबिक, पीड़ित छात्र की तहरीर पर कोचिंग सेंटर की संचालिका किरण और रोहित श्रीवास्तव समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement