लव ट्रैप और धर्म परिवर्तन, राजू बनकर नफीस ने की दोस्ती, युवती के परिवार ने किया हंगामा

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप सामने आया है. परिवार का आरोप है कि नफीस खान ने राजू नाम बताकर दोस्ती की. युवती को दो बार अपने साथ ले जाने का आरोप है. मामले को लेकर थाने पर हंगामा हुआ और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव (Photo: Representational) प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर युवती के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं और थाने के बाहर हंगामा भी हुआ.  परिवार का आरोप है कि नफीस खान नाम के युवक ने अपना नाम राजू बताकर युवती से दोस्ती की. धीरे धीरे उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. युवती के परिजनों के अनुसार 21 फरवरी को आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया. इसके बाद परिवार ने जानकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी को युवती को बरामद कर लिया था और उसे परिवार को सौंप दिया गया. हालांकि परिवार का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी नफीस युवती से संपर्क करता रहा. परिजनों के मुताबिक 6 मार्च को आरोपी फिर से युवती को अपने साथ ले गया. आरोप है कि इस दौरान उसने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इसी दौरान युवती ने अपने जीजा को फोन कर मदद मांगी. उसने बताया कि उस पर जबरदस्ती धर्म बदलने का दबाव डाला जा रहा है.

नाम बदलकर युवती से की दोस्ती

परिवार का कहना है कि पुलिस ने पहले युवती को बरामद तो कर लिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की. इसी को लेकर रविवार को परिवार के लोग थाने पहुंच गए. उनका कहना था कि मामले में कार्रवाई की जाए. जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो देर रात आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर परिवार के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस सक्रिय हुई और देर रात मामले में मुकदमा दर्ज किया गया.

Advertisement

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी नफीस और उसके परिचित उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और युवती को डरा धमका रहे हैं. डीसीपी नार्थ जोन गोपाल चौधरी के मुताबिक महिला की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement