लखनऊ में खौफनाक वारदात, सौतेली मां ने 5 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

लखनऊ के चौक इलाके में पांच साल के मासूम अर्णव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई. परिवार का आरोप है कि बच्चे की सौतेली मां ने उसे पीट-पीटकर मार डाला, जबकि पिता पर भी इसमें साथ देने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस जब आरोपियों को लेकर पहुंची तो मोहल्ले में हंगामा हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
बच्चे की हत्या के बाद बवाल (Photo: Screengrab) बच्चे की हत्या के बाद बवाल (Photo: Screengrab)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

लखनऊ के चौक इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच साल के मासूम बच्चे अर्णव की मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. परिवार के लोगों का आरोप है कि बच्चे की सौतेली मां ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, जबकि पिता पर भी इस मामले में गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अर्णव के पिता भीष्म खरबंदा पेशे से वकील हैं. अर्णव की मां का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद वह लंबे समय तक अपने ननिहाल में रह रहा था. करीब पांच महीने पहले अदालत के आदेश के बाद बच्चे की कस्टडी उसके पिता को दे दी गई थी और तब से वह चौक के लाजपत नगर इलाके में अपने पिता और सौतेली मां रागनी खरबंदा के साथ रह रहा था.

ननिहाल से पिता के पास आया था अर्णव

परिवार का आरोप है कि सौतेली मां अक्सर बच्चे के साथ मारपीट करती थी. घटना वाले दिन भी कथित रूप से अर्णव को बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. जब यह खबर मोहल्ले में फैली तो लोगों में भारी गुस्सा फैल गया.

Advertisement

मृतक बच्चे की दादी, मामा और मौसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अर्णव की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर की है. उनका कहना है कि बच्चे को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और आखिरकार उसकी जान चली गई.

5 महीने बाद बच्चे की मौत, मोहल्ले में फूटा लोगों का गुस्सा

घटना के बाद पुलिस जब दोनों आरोपियों को लेकर इलाके में पहुंची तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मोहल्ले के कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की और नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने आरोपियों को थप्पड़ भी मारे, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी.

डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में मारपीट की आशंका सामने आई है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement