कानपुर बिकरु कांड: खुशी दुबे ने जताया अखिलेश यादव का आभार? बोली- 'गरीब ब्राह्मण बेटी की मदद के लिए धन्यवाद'

बिकरू कांड के बाद चर्चा में आई खुशी दुबे की मां का लखनऊ में सफल ऑपरेशन हुआ. आर्थिक तंगी के कारण लंबे समय से इलाज रुका था. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहल पर पार्टी ने इलाज का पूरा खर्च उठाया, जिसके बाद खुशी ने भावुक वीडियो साझा किया है.

Advertisement
खुशी दुबे को बिकरू कांड में करीब दो साल जेल में बिताने पड़े थे (Photo- Screengrab) खुशी दुबे को बिकरू कांड में करीब दो साल जेल में बिताने पड़े थे (Photo- Screengrab)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 12 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

कानपुर बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां गायत्री का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ. कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज में देरी हो रही थी, जिसके बाद खुशी दुबे ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मदद मांगी. अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने इलाज और दवाओं का पूरा खर्च वहन कर यह ऑपरेशन कराया. अब खुशी की मां की हालत स्थिर है और उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए सपा प्रमुख का धन्यवाद किया है.

Advertisement

आर्थिक तंगी बनी थी इलाज में बाधा

खुशी दुबे को बिकरू कांड के बाद करीब दो साल जेल में बिताने पड़े थे, जिस दौरान उनकी मां की सेहत लगातार बिगड़ती गई. डॉक्टरों ने ऑपरेशन को बेहद जरूरी बताया था, लेकिन परिवार के पास संसाधनों की भारी कमी थी. कई जगह गुहार लगाने के बावजूद जब कहीं से मदद नहीं मिली, तो खुशी ने सीधे सपा मुखिया अखिलेश यादव से संपर्क साधा.

सपा ने निभाई जिम्मेदारी, खुशी ने जताया आभार

पार्टी के निर्देश पर लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराकर गायत्री का इलाज शुरू कराया गया. शनिवार को ऑपरेशन होने के बाद खुशी दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. 

वीडियो में उन्होंने बताया कि संसाधनों के अभाव में मां का इलाज टल रहा था, लेकिन अखिलेश यादव के सहयोग से अब उनकी मां की हालत स्थिर है. उन्होंने इस मदद के लिए सपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »