Thar बनी कातिल! बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत, आरोपी फरार

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम भेजे हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
चालक गाड़ी छोड़कर फरार.(Photo: Ajay Jha/ITG) चालक गाड़ी छोड़कर फरार.(Photo: Ajay Jha/ITG)

अजय झा

  • झांसी,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसने एक ही परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं. शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रानीपुर निवासी राजकुमार साहू अपने भाई किशोरी साहू के साथ छतरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही वे भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही थार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: वो शूट में निकलती थी, पर्स चुराकर पहन लेती थी बुर्का... झांसी की महिला चोर की कहानी कर देगी हैरान

हादसे के बाद चालक फरार, कार मौके पर छोड़कर भागा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई थी और चालक वाहन को काफी दूर तक घसीटता ले गया. जब बाइक कार से नहीं निकली तो चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

सूचना मिलते ही मऊरानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया गया. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर रविंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस दोनों व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आई थी, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

मृतक राजकुमार साहू के बेटे अमरदीप साहू ने बताया कि उनके पिता अपने भाई के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की इकलौती संतान हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने मौके से थार वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement