बार- बार अत्याचार! दूसरी शादी में मिला पहले से ज्यादा टॉर्चर,महिला ने फांसी पर झूलकर दी जान

झांसी में एक महिला ने दो बार शादी की दोनों ही रिश्तों में इतना अत्याचार झेला कि आखिरकार टूटी उम्मीदों के साथ उसने मौत को गले लगा लिया. इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि समाज में वैवाहिक प्रताड़ना की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
 दूसरी शादी में भी मिला टॉर्चर तो फांसी पर झूली महिला (Photo: itg) दूसरी शादी में भी मिला टॉर्चर तो फांसी पर झूली महिला (Photo: itg)

अजय झा

  • झांसी,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

उत्तर प्रदेश में झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या ने वैवाहिक प्रताड़ना की भयावह तस्वीर सामने ला दी है. दो बार शादी, दोनों ही रिश्तों में अत्याचार और अंत में टूटी उम्मीदों के साथ मौत को गले लगाना. मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

उल्दन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि समाज में वैवाहिक प्रताड़ना की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे महिला ने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया. जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंततः छत के रास्ते अंदर पहुंचने पर महिला फंदे पर लटकी मिली. यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया.

पहली शादी में अत्याचार

मृतका के भाइयों संजीव कुमार और चंदू अहिरवार ने बताया कि उनकी बहन सुनीता की जिंदगी लगातार संघर्ष और प्रताड़ना के बीच बीती. उसकी पहली शादी करीब 10-12 साल पहले धवारी गांव में हुई थी, लेकिन वहां ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जाता रहा. हालात इतने बिगड़े कि सुनीता ने मजबूर होकर उस रिश्ते को खत्म कर दिया.

Advertisement

दूसरी शादी में पहले से भी ज्यादा टॉर्चर

परिजनों का कहना है कि परिवार ने नई शुरुआत की उम्मीद में करीब तीन साल पहले उसकी दूसरी शादी गुरसराय थाना क्षेत्र के सिरवो गांव में कराई. लेकिन यहां भी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. आरोप है कि दूसरी शादी में उसे पहले से भी ज्यादा खराब माहौल मिला, जहां उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा.

20-25 दिन से मायके में थी सुनीता

बताया जा रहा है कि ससुराल में बढ़ते अत्याचार से तंग आकर सुनीता कुछ समय से मायके में रह रही थी. करीब 20-25 दिन पहले ही वह उल्दन वापस आई थी, लेकिन बीते संघर्षों का बोझ और लगातार मिल रही तकलीफों ने उसे अंदर से तोड़ दिया. घटना वाले दिन घर के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे. अकेलेपन के बीच सुनीता ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली. उसकी मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक महिला कितनी बार अत्याचार सहे और कब तक.

9 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया

इस पूरी घटना में सबसे मार्मिक पहलू उसकी 9 साल की बेटी है, जो अब मां के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गई.परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती, तो शायद सुनीता आज जिंदा होती. उनका कहना है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

Advertisement

सूचना मिलते ही उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस ने मृतका के पति को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement