6 साल में तीन बेटियां हुईं तो पति ने किया ऐसा टॉर्चर..., सुन कर दहल जाएगा दिल

झांसी में महिला ने ससुराल में दहेज, बेटा न होने और चरित्र पर शक के नाम पर अमानवीय अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर भी उसे राहत नहीं मिली और महिला दारोगा ने मारपीट कर सबूत मिटा दिए. मामले ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
3 बेटियां हुईं तो पति ने किया भयानक टॉर्चर (Photo: itg) 3 बेटियां हुईं तो पति ने किया भयानक टॉर्चर (Photo: itg)

अजय झा

  • झांसी,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पहले ससुराल में महिला के साथ कथित तौर पर दहेज, बेटा न होने और चरित्र पर शक के लिए अमानवीय अत्याचार किए गए, और जब पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची तो वहां भी उसे राहत नहीं मिली. महिला ने आरोप लगाया है कि थाने में तैनात महिला दारोगा ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट की और उसके मोबाइल में मौजूद अहम सबूत- अश्लील वीडियो को डिलीट कर दिया.

Advertisement

बेरहमी से मारपीट, गुप्तांग में हमला

पीड़िता का कहना है कि पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग, बेरहमी से मारपीट, गुप्तांग में हमला, नशीले पदार्थ देने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने जैसी घटनाओं से परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची थी, लेकिन वहां भी उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ. इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ महिला सुरक्षा बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

6 साल की शादी और दहेज पर अत्याचार

जानकारी के अनुसार झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शिल्पी ने बताया कि उसका विवाह करीब 6 साल पहले मध्यप्रदेश के दतिया निवासी विकास रायकवार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था. शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 4 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था. पीड़िता का आरोप है कि पति विकास रायकवार और अन्य ससुरालीजन लगातार उस पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते रहे. मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा.

Advertisement

बेटियों के जन्म के बाद बढ़ा उत्पीड़न

शिल्पी के अनुसार, उसकी तीन बेटियां हैं. इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और ज्यादा क्रूर हो गया. उसे ताने दिए जाते कि वह बेटा पैदा नहीं कर पाई और इसी बात को लेकर उसे जान से मारने तक की धमकियां दी जाती थीं. पीड़िता ने बताया कि तीनों बेटियां ऑपरेशन से हुई हैं और डॉक्टरों ने आगे गर्भधारण को मुश्किल बताया है, इसके बावजूद पति उस पर बेटे की मांग को लेकर दबाव बनाता रहा और चरित्र पर भी आरोप लगाता था.

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने नहाने के दौरान चोरी-छिपे उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

हैवानियत की हद: गुप्तांग में हमला 

शिल्पी ने आरोप लगाया कि सास के उकसावे पर पति ने उसके साथ अमानवीय हरकतें कीं. उसके गुप्तांग में नशीला पदार्थ डालने और चाकू से हमला करने तक की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, उसने जबरन शराब और नशीली दवाएं देने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़िता के मुताबिक पति और ससुराली जनों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रह रही थी, लेकिन मंगलवार को पति अचानक उसके मायके आ धमका और उसे बेरहमी से पीटने लगा.

Advertisement

थाने में मारपीट, भाई ने भी लगाए गंभीर सवाल

पीड़िता का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां पर मौजूद महिला दारोगा वंदना कश्यप ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे थप्पड़ मार दिए और मोबाइल से सबूत डिलीट कर दिए. वहीं, भाई विनय राजोरिया ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में लापरवाही की और उनके साथ बदसलूकी की. उन्होंने कहा कि बहन के साथ गंभीर अत्याचार हुआ है, लेकिन पुलिस का रवैया भी निराशाजनक रहा. घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसे गहरे सदमे में बताया और मेडिकल जांच के लिए रेफर किया है.

एफआईआर दर्ज, लेकिन कार्रवाई पर सवाल

मामले में फिलहाल एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है, लेकिन पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि पहले की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब वे निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पीड़िता शिल्पी ने बताया कि मेरे पति ने मुझे बहुत मारा-पीटा, पत्थर से सिर पर वार किया. तीन बेटियां होने के बाद वह मुझे रखने को तैयार नहीं है. मेरे निजी वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल करता है. थाने गई तो वहां भी मुझे मारा गया. वहीं सीपरी बाजार थाना प्रभारी का कहना है कि, महिला द्वारा शिकायत थाने में आई थी, जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement