दावत खाने शादी में बिन बुलाए पहुंचे छात्र, घरवालों ने परिचय पूछा तो चले बम- गोली, VIDEO

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र रामाधीन मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में फ्री में खाना खाने पहुंचे. हालांकि, जब बारातियों ने उन्हें पहचाना, तो उन्होंने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद छात्र नहीं रुके , उन्होंने गोलियां और बम तक चला दिए

Advertisement
शादी में खाना खाने घुसे छात्र पकड़े गए (AI Image) शादी में खाना खाने घुसे छात्र पकड़े गए (AI Image)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 03 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों का शादी पार्टियों में घुसकर खाना खाना आम बात है. हॉस्टल के  खाने से तंग आकर छात्र अक्सर ही मजे- मजे में ऐसा करते हैं. कई बार वे पकड़े जाते हैं तो समारोह से बाहर कर दिए जाते हैं तो कई बार बवाल ही हो जाता है. हाल में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इसी से जुड़ी दिलचस्प और चिंताजनक घटना घटी.

Advertisement

यहां लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र रामाधीन मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में फ्री में खाना खाने पहुंचे. हालांकि, जब बारातियों ने उन्हें पहचाना, तो उन्होंने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि इसके बाद छात्रों ने भी बम और गोलियों से हमला कर दिया.

इसके बाद, लखनऊ विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों ने मौके पर पहुंचकर बारातियों के साथ मारपीट की.घटना इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा.हसनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला शांत करवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.बारातियों का आरोप है कि कई छात्र फ्री में खाना खाने पहुंचे थे. इस दौरान मना करने पर उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी जिसके बाद कई छात्रों ने बम और गोली भी चलायी.

एसीपी नॉर्थ जोन नेहा त्रिपाठी के मुताबिक़ यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र खाना खाने बारात में आ गए थे जिसके बाद बारातियों से उनका विवाद हो गया. इस दौरान उनकी आपस में मारपीट हुई. हालांकि मामले को सुलझा दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement