स्कूली बस की चपेट में आकर 5 साल की बच्ची की मौत, उसी बस से लौटी थी घर

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में स्कूल बस से उतरते ही पांच साल की बच्ची को उसी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. परिजनों ने बस में हेल्पर न होने और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
स्कूली बस की चपेट में आकर 5 साल की बच्ची की मौत (Photo: itg) स्कूली बस की चपेट में आकर 5 साल की बच्ची की मौत (Photo: itg)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में स्कूली बस की चपेट में आकर पांच साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए शिकायत दी है.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार दनकौर स्थित रोशनपुर गांव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी. गुरुवार दोपहर छुट्टी के बाद वह रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटी थी. आरोप है कि घर के पास बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही घर की ओर बढ़ी, तभी उसी स्कूल बस ने उसे कुचल दिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया.

परिजनों का आरोप है कि बस में चालक के अलावा कोई हेल्पर मौजूद नहीं था. बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने वाला कोई कर्मचारी न होने से हादसा हुआ. कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement