गोरखपुर: ज्वेलर की बहादुर बेटी ने लुटेरे को सिखाया सबक! बीच सड़क उठाकर पटका- VIDEO

गोरखपुर में ज्वेलरी शोरूम से सोने के जेवर लूटकर भाग रहे दो लुटेरों का शोरूम मालिक की 18 वर्षीय बेटी ने साहस से पीछा किया. जिसके बाद उसने एक आरोपी को पकड़कर सड़क पर पटक दिया. हालांकि वह बाद में भाग निकला. घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट. (Photo: Screengrab) गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट. (Photo: Screengrab)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

यूपी के गोरखपुर में ज्वेलरी शोरूम में सोने की झाली का पैकेट लेकर भाग रहे लुटेरों से ज्वेलरी शॉप के मालिक की बेटी भिड़ गई. जिसके बाद उसने एक लुटेरे को सड़क पर दौड़ाकर पकड़ लिया और उठाकर पटक दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पहले पकड़ा, फिर जमीन पर उठाकर पटक दिया
जानकारी के अनुसार गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में ज्वेलरी शोरूम में 2 लुटेरे ग्राहक बनकर आए और बिक्री के दौरान 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भागने लगे. शोरूम पर बैठी ज्वेलर की 18 साल की बेटी ने साहस दिखाया और लुटेरों का पीछा किया. जिसके बाद एक लुटेरे को उसने पकड़ा और दबोचकर सड़क पर गिरा लिया. उसकी पिटाई भी की. मार खाकर लुटेरा और तेजी से भाग गया. बेटी ने भी दूर तक उसे छकाया. लुटेरे से भिड़ने के दौरान बेटी के हाथ में चोट भी लगी है.

Advertisement

गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर- 17 में देवांश स्वर्णकला केंद्र नाम से ज्वेलरी की दुकान है. इस दुकान के मालिक राकेश वर्मा हैं. राकेश छोटे ज्वेलर हैं. वह बड़े ज्वेलर्स से जेवर लेकर बेचते हैं. दिन में जेवर लेकर आते हैं, जितना बिक जाता है, रोज उसका पैसा दे देते हैं. राकेश की 4 बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है. तीसरी बेटी सृष्टि (22) की 29 अप्रैल को सगाई है. राकेश बेटी की सगाई के कार्ड बांटने गए थे. ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में उनकी छोटी बेटी अमृता (18) दुकान संभाल रही थी. अमृता बीए द्वितीय वर्ष की छात्र है.

अमृता ने बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर उसकी दुकान में घुस गए. उन लोगों ने जेवर दिखाने के लिए कहा. जैसे ही उसने जेवर दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर झपट्टा मार दिया. उसने करीब लगभग ढाई से पौने तीन लाख रुपए कीमत के 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी सोने के कान के झाले उठा लिए. इसके बाद वह दुकान से भागने लगा. उसने दौड़ाकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गए.

Advertisement

एसपी ने क्या कहा?
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर 2 बजाकर 20 मिनट पर गोला थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक ज्वेलरी शॉप पर दो अज्ञात व्यक्ति चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने सोने की झाली का पैकेट लेकर भाग गए. घटनास्थल पर आलाधिकारियों ने पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज में ये घटना सत्य दिखाई दे रही है. इसमें दो व्यक्ति जिसमें एक मोटा है और दूसरा गमछा लागए हुए दुबला-पतला है. जो दुकान से निकलकर दाहिनी ओर जाते हुए दिख रहे हैं. इसमें लड़की और उसके पिता जो मालिक हैं, उनकी ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement