गोरखपुर में फर्जी IAS दूल्हा... 15 लाख लेकर रचाई शादी, दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की थी साजिश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी रचा ली और दुल्हन के परिवार से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए. विदाई के बाद सच्चाई सामने आई तो पता चला कि वह कोई आईएएस नहीं है. इसी के साथ आरोप लगाया गया है कि वह दुल्हन को बेचने की साजिश रच रहा था. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
खुद को आईएएस बताकर रचाई शादी. (Photo: Representational) खुद को आईएएस बताकर रचाई शादी. (Photo: Representational)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी के नाम पर एक सनसनीखेज ठगी और साजिश की कहानी सामने आई है. यहां एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर एक परिवार को झांसे में लिया और धूमधाम से शादी रचा ली. शादी में उसने 15 लाख रुपये कैश ले लिए. लेकिन विदाई के बाद जैसे ही सच्चाई सामने आई, परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.

Advertisement

पीड़ित परिवार कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर इलाके का रहने वाला है, जो अपनी बेटी के लिए एक अच्छे रिश्ते की तलाश में था. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ग्रुप के जरिए इटावा के रहने वाले प्रीतम से हुई. आरोपी ने अपने बायोडाटा में खुद को IAS अधिकारी बताया और अपनी तैनाती मनिकपुर में होने का दावा किया.

परिवार का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने कथित इंटरव्यू के वीडियो, ऑफिस की तस्वीरें और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो भी भेजीं. शुरुआत में उसने बिना दहेज शादी की बात कही, लेकिन बाद में शादी के खर्च के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी. सगाई के दौरान 10 लाख रुपये कैश और तिलक में 5 लाख रुपये दिए गए. कुल मिलाकर लड़की के परिवार ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्यार के लिए 1900 KM का सफर, मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंची प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादी

जब बेटी की विदाई हो गई तो युवक के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई. बेटी ने कॉल किया तो परिवार इटावा पहुंच गया. देखा कि युवक बेटी को एक कमरे में रखे हुए है. दूल्हा और उसकी बहन मौके से फरार हो गए. वापस लौटने के बाद दुल्हन के पिता ने गोरखपुर के कैंट थाने में शिकायत कर कहा कि विदाई के बाद पूरे रास्ते बेटी से छेड़छाड़ भी की गई. 

उन्होंने शिकायत में कहा कि हम लोग अगर नहीं पहुंचते तो आरोपी बेटी को कहीं बाहर बेचने की तैयारी में भी था, उसका पूरा परिवार मिलकर ये साजिश रच रहा था. दुल्हन के पिता ने कैंट थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है.

रिश्ते की बात करते समय दुल्हन के परिवार के लोगों ने ज्यादा छानबीन नहीं की, इस डर से कि कहीं कोई रिश्ते में अड़चन न डाल दे. आरोपी ने कहा था कि वह दहेज के बगैर शादी करेगा, लड़की पसंद आनी चाहिए. इसके बाद इंगेजमेंट से उसने शादी में खर्च के नाम पर 15 लाख की मांग कर दी. मजबूरी में सगाई के दिन परिवार ने 10 लाख रुपए कैश दे दिए और लाख रुपये तिलक वाले दिन दे दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बैंक वालों से झूठ बोलकर ठगों को भेजे 6.9 करोड़, 9 दिन डिजिटल अरेस्ट रही महिला की कहानी 

युवक ने कहा कि घर गृहस्थी का सारा सामान बाद में दीजिएगा, क्योंकि उसकी पोस्टिंग बाहर रहती है. इसके बाद 11 मार्च 2026 को नंदा नगर स्थित मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी हुई. पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपए खर्च कर दिए. बारातियों के ठहरने के लिए मोहद्दीपुर स्थित होटल में व्यवस्था की गई.

पीड़ित का आरोप- पहले भी दो शादियां कर चुका है आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि युवक पहले भी दो शादियां कर चुका है. 12 मार्च को विदाई के बाद शादी में आए एक व्यक्ति से पता चला कि युवक IAS नहीं है. इसके बाद परिजन बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां एक छोटे से कमरे में बेटी मिली. आरोपी प्रीतम और उसकी बहन फरार हो गए थे. स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले दो शादियां फर्जी पहचान के आधार पर की हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की फर्जी अफसर बनकर 3 साल से कर रही थी ठगी, बेरोजगारों को नौकरी का दिया झांसा

दुल्हन के पिता का आरोप है कि आरोपी दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की तैयारी में था. अपने घर लौटने के बाद दुल्हन ने भी यही आरोप लगाया. दुल्हन ने कहा कि वह अभद्र व्यवहार कर रहा था. आरोपी शातिर जालसाज है, जो फर्जी पद और दस्तावेज के जरिए लोगों को ठगता है. वह लड़कियों की तस्करी में भी शामिल हो सकता है. वहीं इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. परिवार के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच पुलिस कर रही है. आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement