लखनऊ में सरेराह छात्रा से छेड़छाड़... स्कूल से लौटते समय कार सवार ने 3 बार रोका नाबालिग का रास्ता

यूपी के लखनऊ (Lucknow) में नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार युवक ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की कार भी बरामद कर ली है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
लखनऊ में छात्रा से छेड़छाड़. (Representational image) लखनऊ में छात्रा से छेड़छाड़. (Representational image)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 22 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां इंदिरानगर इलाके में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी गई. यह घटना आज दोपहर को हुई. जब छात्रा स्कूल से पैदल घर लौट रही थी, तभी एक कार सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी. इस मामले की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी. इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को रास्ते में रोकने की कोशिश की और अश्लीलता करने लगा. जब पीड़िता ने इस बात को नजरअंदाज करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे फिर रोका. इस तरह उसने तीन बार छात्रा का रास्ता रोका और अश्लीलता करने लगा. इस दौरान परेशान होकर छात्रा ने फोन पर अपने माता-पिता को बुला लिया. जैसे ही छात्रा के माता-पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला.

यह भी पढ़ें: UP: बेटी से हो रही छेड़छाड़ से परेशान पीएसी जवान ने रोते हुए लगाई मदद की गुहार, बोला- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है. इस मामले में इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. डीसीपी नार्थ जोन आरएन सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, पूरे मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement