UP: देवर की शादी तय होने से नाराज थी भाभी, बारात जाने से पहले दे दी जान

इटावा में एक महिला अपने देवर की शादी तय होने से नाराज थी. जिसके चलते उसने शादी से दो दिन पहले फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि महिला के देवर की बारात 10 फरवरी को जानी थी.

Advertisement
पुष्पा देवी, जिसने देवर की शादी तय होने पर जान दे दी.  (Photo: Screengrab) पुष्पा देवी, जिसने देवर की शादी तय होने पर जान दे दी. (Photo: Screengrab)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के अहिबरनपुरा गांव में रविवार को एक महिला पुष्पा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुष्पा देवी के देवर की दो दिन बाद बारात जानी थी. उसके इस कदम से घर में खुशियों की जगह मातम का माहौल हो गया. मृतक महिला के पति शेर सिंह ने बताया कि वह मेरे भाई की शादी तय होने से नाराज थी. जिसकी बारात 10 फरवरी को जानी थी.

Advertisement

शेर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी के छोटे भाई से संबंध हो गए थे और लगातार नजदीकियां बनी हुई थी. यही वजह थी कि हम लोगों ने छोटे भाई को बाहर भी भेज दिया था. मेरी पत्नी अलग घर में रहती थी. मेरे दो बच्चे भी हैं. एक बच्चा 10 वर्ष का था. जबकि दूसरा 7 वर्ष का है. इसके बावजूद भी वह उससे मिलती रहती थी. 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ देवर की फोटो और भाभी की हत्या...जौनपुर की इस कहानी में हैं कई ट्विस्ट  

देवर से झगड़े के बाद कमरे में जाकर लगा ली फांसी

शेर सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बताया कि मेरा छोटा भाई शादी तय हो जाने पर गांव आया था. उसके आने पर मेरी पत्नी उसके घर मिलने गई. जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. इस दौरान दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था. घर आने के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली. जब मेरे बच्चों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो रोने लगे. 

Advertisement

जिसके बाद हम और अन्य परिजन भी पहुंच गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी नामक एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों से बात करने पर पता चला है कि वह देवर की शादी तय होने से नाराज थी. महिला की शादी 2011 में शेर सिंह से हुई थी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. महिला का पति शेर सिंह बाहर नौकरी करता है. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement