VIDEO: बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठ गया शख्स और पीछे से आ गया ट्रक, फिर...

यूपी के प्रतापगढ़ में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. शराब के नशे में एक शख्स बीच हाइवे पर कुर्सी लगाकर बैठ गया जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे उसकी कुर्सी वहीं टूट गयी और वो धड़ाम से सड़क पर गिर पड़ा. गनीमत ये रही कि उसकी जान बाल-बाल बच गई और कोई गंभीर चोट भी नहीं आई.

Advertisement
शख्स को ट्रक से लगी ठोकर, बाल-बाल बची जान शख्स को ट्रक से लगी ठोकर, बाल-बाल बची जान

सुनील कुमार यादव

  • प्रतापगढ़,
  • 30 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक शख्स को बीच हाइवे पर कुर्सी लगाकर बैठना भारी पड़ा. एक ट्रक उसे ठोकर मारकर निकल गया जिससे उसकी कुर्सी टूट गई और नीचे गिर गया. उसकी जान बाल बाल बच गई. 

दरअसल ये हाई वोल्टेज ड्रामा अयोध्या से प्रयागराज जाने वाले नेशनल हाइवे पर देखने को मिला जहां एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी लेकर पुलिस बूथ के सामने बैठ गया. इस बीच सड़क पर बैठे युवक को ट्रक ने ठाकर मार दी जिससे उसकी कुर्सी वहीं टूट गई और वो सड़क पर ही गिर गया. हालांकि उसकी जान बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement

वीडियो हुआ वायरल

इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला नगर कोतवाली के चिलबिला पुलिस बूथ के सामने का है. यहां चिलबिला के ही रहने वाले अजय सोनी नशे में धुत होकर बीच हाइवे पर कुर्सी लगाकर बैठ गए.

इसके बाद अयोध्या की तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क पर बैठे अजय की कुर्सी को ठोकर मार दी और वो धड़ाम से सड़क पर गिर पड़ा. अब वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आनन-फानन में अजय को हिरासत में ले लिया है मामले की जांच में जुट गई है.

ये वीडियो गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है और घटना पुलिस बूथ के सामने हुई थी. इसको लेकर सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य ने बताया की व्यक्ति नशे में था और जब उसके घरवालों को बुलाया गया तो घरवालों ने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया,  आरोपी को घरवालों के हवाले कर दिया गया है और उसे ज्यादा चोट नहीं आई है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement