UP: डॉल्फिन का शिकार कर खा गए मछुआरे, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में यमुना नदी के किनारे मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार किया. इसके बाद गांव ले जाकर उसे अपना निवाला बनाया. वन विभाग की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
डॉल्फिन का शिकार करने के मामले में एक गिरफ्तार. डॉल्फिन का शिकार करने के मामले में एक गिरफ्तार.

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 24 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार कर डाला. इसके बाद गांव ले जाकर अपना निवाला बनाया. मछुआरों द्वारा डॉल्फिन को ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है. इसके आधार पर वन विभाग ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत, संजय, दीवान, गेदलाल और बाबाजी यमुना नदी के किनारे मछली का शिकार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने डॉल्फिन (Dolphin) का शिकार किया और गांव ले जाकर अपना निवाला बना डाला. हालांकि, इससे पहले किसी व्यक्ति ने डॉल्फिन को ले जाते हुए वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. 

वन विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप

 

वीडियो देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन चायल रेंज के रेंजर रवींद्र कुमार और बीट प्रभारी वन दरोगा राम प्रकाश रावत नसीरपुर गांव पहुंचे. उन्होंने गांव में छानबीन करके पांच मछुआरों में से एक रंजीत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. इस मामले में वन विभाग ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement

वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई 

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि पुलिस वन्य जीव अधिनियम-1972 के तहत मामले में कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों द्वारा डॉल्फिन को खाने के संबंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »