डिप्टी कमिश्नर के भाई की धारदार हथियार से हत्या, गांव में खून से लथपथ मिला शव

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मुद्रामऊ गांव में उद्योग विभाग के डिप्टी कमिश्नर के भाई विजय प्रताप (35) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. वह घर के आंगन में खून से लथपथ मिले थे. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिवार ने गैस एजेंसी विवाद में हत्या की साजिश का आरोप लगाया है.

Advertisement
गैस एजेंसी विवाद में हत्या का आरोप.(Photo: Representational) गैस एजेंसी विवाद में हत्या का आरोप.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • हरदोई,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में उद्योग विभाग के डिप्टी कमिश्नर के छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. यह घटना पाली थाना क्षेत्र के मुद्रामऊ गांव में शनिवार को हुई. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजय प्रताप के रूप में हुई है, जो मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर रवेंद्र कुमार के छोटे भाई थे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि विजय प्रताप पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: हरदोई में DJ विवाद के बाद युवक को स्कॉर्पियो से कुचला, बाइक समेत 100 मीटर तक घसीटा

मां ने आंगन में खून से लथपथ हालत में देखा बेटा

मृतक की मां गोमती देवी ने बताया कि रविवार सुबह जब वह घर के आंगन में पहुंचीं, तो उन्होंने विजय प्रताप को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा. उनके पेट के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी. यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं, जिसके बाद आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे.

Advertisement

परिजन तुरंत विजय प्रताप को इलाज के लिए पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

गैस एजेंसी विवाद को लेकर रची गई साजिश का आरोप

परिवार ने आरोप लगाया है कि विजय प्रताप की हत्या गैस एजेंसी के विवाद के कारण की गई है. परिजनों का कहना है कि इस हत्या की साजिश कई महीनों से रची जा रही थी. उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर हत्या और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है.

परिवार ने यह भी बताया कि इससे पहले मृतक के पिता पर भी खेत में दरांती से हमला किया गया था. उस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान करने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement