कर्ज में डूबे युवक ने धारदार हथियार से कर दी दादा की हत्या, 15 दिन पहले जहर देकर मारने की कर चुका था कोशिश

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पैसों के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया. कर्ज में डूबे एक युवक ने अपने दादा की खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी करीब 15 दिन पहले भी दादा को जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका था, उस समय किसी तरह उनकी जान बच गई थी.

Advertisement
युवक ने कर दी दादा की हत्या. (Photo: Representational) युवक ने कर दी दादा की हत्या. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कौशांबी,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कर्ज में डूबे एक युवक ने पैसे के विवाद को लेकर अपने दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी युवक करीब 15 दिन पहले भी अपने दादा को जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका था, लेकिन उस समय अस्पताल में उनकी जान बच गई थी.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, घटना के रमपुर धमावन गांव की है. आरोपी की पहचान 22 वर्षीय नितिन सरोज के रूप में हुई है. नितिन बेरोजगार था और उस पर काफी कर्ज हो गया था. कर्ज चुकाने के लिए वह अक्सर अपने दादा से पैसे मांगता रहता था. इसी को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ था.

शनिवार शाम बाबूलाल सरोज अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान नितिन वहां पहुंचा और अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. बाद में बाबूलाल की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 'वो नर्स थी, डिवोर्स हो चुका था...' कनाडा में इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की किसने की हत्या? मां ने बताई पूरी कहानी

मृतक की पत्नी सरोज ने पुलिस को बताया कि नितिन काफी समय से पैसे को लेकर बाबूलाल पर दबाव बना रहा था. वह अक्सर उनसे पैसे मांगता था और मना करने पर नाराज हो जाता था. उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी नितिन ने बाबूलाल को जहर देकर मारने की कोशिश की थी. उस समय बाबूलाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने समय पर इलाज कर उनकी जान बचा ली थी.

Advertisement

परिवार वालों का कहना है कि उस घटना के बाद भी नितिन का व्यवहार ठीक नहीं हुआ और वह लगातार पैसे के लिए दबाव बनाता रहा. आखिरकार शनिवार को उसने अपने ही दादा की जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement