लखनऊ: SUV कार से आए बदमाश, लूट ले गए पांच लाख के अंडे

यूपी के लखनऊ में पांच बदमाशों ने अंडे से भरे ट्रक को लूट लिया. एसयूवी कार में सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में ट्रक को रोक लिया. फिर उसमें सवार डाइवर और उसके साथी की जमकर पिटाई की और घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 14 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एसयूवी कार में सवार पांच बदमाशों ने अंडे से भरे ट्रक को लूट लिया. बदमाशों ने ट्रक डाइवर और उसके साथी की जमकर पिटाई की. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, मामला लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र का है. 19 जून को एसयूवी में सवार पांच बदमाशों ने हरियाणा से आ रहे एक ट्रक को बीच रास्ते में रोक लिया. उसमें अंडे लदे थे. उन्होंने ट्रक डाइवर मोतीलाल और उसके साथी मुन्नालाल को ट्रक से उतारकर जमकर पीटा. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद पांचों बदमाशों ने अंडे से भरे ट्रक को लूट लिया और मौके से फरार हो गए. 

Advertisement

पुलिस ने पांचाें को किया गिरफ्तार : 

वहां से जा रहा लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहु्ंचकर घायल ट्रक चालाक और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही इस मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हाईवे में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. 

अंडों की कीमत पांच लाख रुपये- पुलिस

नॉर्थ जोन के डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोरियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी दुबग्गा और ठाकुरगंज के रहने वाले है. इसमें से एक फरीद ट्रेडर्स का मालिक अंडा कारोबारी है. जबकि मुमताज टेंपो चालाक और अजमत मोबाइल रिपेयरिंग करने वाला है. वहीं, सुफियान सब्जी बेचने और इस्तियाक डाला चलाने का काम करता है. पुलिस ने बदमाशों से लूटे हुए अंडे भी बरामद किए. जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement