CM योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, हर प्रोजेक्ट के लिए नियुक्त हों नोडल अधिकारी, मुआवजा देने के काम में भी हो तेजी

CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर समीक्षा की. इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हर परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और हर हफ्ते प्रोजेक्ट की डेवलपमेंट रिपोर्ट पेश की जाए.

Advertisement
CM Yogi Adityanath. (फाइल फोटो) CM Yogi Adityanath. (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • गोरखपुर,
  • 15 जून 2024,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस बैठक में सीएम ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की. सीएम ने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को वक्त पर पूरा करने जैसे कई सख्त निर्देश दिए हैं.

योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हर परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और हर हफ्ते प्रोजेक्ट की डेवलपमेंट रिपोर्ट पेश की जाए और हर महीने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने को भी कहा है.साथ ही सीएम बैठक में मौजूद अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने का भी आदेश दिया है.

Advertisement

सीएम ने बैठक में यह भी कहा कि विकास प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहीत भूमि के पंजीकरण और मुआवजा वितरण का काम में भी प्रशासन को तेजी लानी चाहिए.

बता दें कि शनिवार को सीएम योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सुबह साढ़े दस बजे सीएम चिड़ियाघर पहुंचे, जहां उन्होंने दो शावकों को उनके बाड़े में छोड़ा. उसके बाद उन्होंने एनेक्सी भवन में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक के बाद सीएम सीधे लगभग साढ़े बारह बजे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए एसवीएम पब्लिक स्कूल में मुलाकात की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement