Puppy को पकड़ने के लिए दौड़ रहा था 2 साल का बच्चा, नहर में गिरने से दर्दनाक मौत

कानपुर में 2 साल का मासूम घर के पास खेल रहे कुत्ते के पिल्लों (Puppy) को पकड़ने के लिए उनके पीछे-पीछे दौड़ा. उनका पीछा करते हुए वो घर के पास बहने वाली नहर तक पहुंच गया. अचानक पैर फिसलने से उसी में डूब गया. इसके बाद घर से बाहर आए उसके पिता ने जब बच्चे को वहां नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की.

Advertisement
पिल्ले को पकड़ने दौड़ रहे बच्चे की नहर में गिरने से मौत. पिल्ले को पकड़ने दौड़ रहे बच्चे की नहर में गिरने से मौत.

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 24 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

यूपी के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 2 साल का मासूम घर के पास खेल रहे कुत्ते के पिल्लों (Puppy) को पकड़ने के लिए उनके पीछे-पीछे दौड़ा. पिल्लों का पीछा करते हुए वो घर के पास बहने वाली नहर तक पहुंच गया. इसके बाद वो फिसलकर उसी में डूब गया. इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisement

दरअसल, कानपुर के हनुमत बिहार में रहने वाले राजेंद्र कुमार का दो साल का बेटा सूर्या घर के बाहर खेल रहा था. वहीं, कुत्ते के चार पिल्ले भी थे. सूर्या बार-बार उनको पकड़ने के लिए दौड़ रहा था. इसी बीच राजेंद्र अपना मोबाइल घर में रखने चला गया. तभी बच्चा पिल्लों के पीछे दौड़ता-दौड़ता नहर के किनारे तक पहुंच गया. अचानक पैर फिसलने से उसी में डूब गया. 

यह भी पढ़ें: गेंद समझकर बम से खेलने लगा 7 साल का बच्चा, दीवार पर फेंकते ही हो गया ब्लास्ट, मासूम की मौत

इसके बाद घर से बाहर आए राजेंद्र ने जब अपने बच्चे को वहां नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की. 1 घंटे बाद बच्चे का शव नहर से बरामद हुआ. इसके बाद बदहवास पिता उसको गोद में उठाकर इधर-उधर दौड़ता हुआ अस्पताल के चक्कर लगाने लगा. मगर, बच्चा उससे हमेशा के लिए दूर जा चुका था. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: नोएडा की सोसायटी में बच्चे ने Puppy को बेसमेंट में फेंका, बेजुबान की दर्दनाक मौत

मगर, पिता ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस चली गई. बताते चलें कि जिस जगह ये हादसा हुआ है, वहां आसपास काफी दूर तक सैकड़ों मकान बने हैं. इनमें रहने वाले परिवारों के बच्चे नहर के पास ही खेलते रहते हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि नहर के दोनों ओर तार की बैरिकेडिंग की जाए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement