ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित छठ घाट! नोएडा में श्रद्धा और देशभक्ति का संगम

नोएडा सेक्टर-71 में सहयोग छठ पूजा समिति ने इस बार छठ घाट को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित किया है. घाट के प्रवेश द्वार पर ऑपरेशन सिंदूर का विशाल पोस्टर लगाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना. समिति ने बताया कि यह आयोजन सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए किया गया है.

Advertisement
सहयोग छठ पूजा समिति ने किया आयोजन.(Photo: Bhupender Chaudhary/ITG) सहयोग छठ पूजा समिति ने किया आयोजन.(Photo: Bhupender Chaudhary/ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 27 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

नोएडा के सेक्टर-71 में इस वर्ष छठ घाट का नजारा देशभक्ति से लीन दिखाई दिया. श्री सहयोग छठ पूजा समिति ने इस बार लोक आस्था के इस महापर्व को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शौर्य और पराक्रम को समर्पित किया है. घाट के प्रवेश द्वार पर ऑपरेशन सिंदूर का एक विशाल पोस्टर लगाया गया है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का मस्तक ऊंचा किया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. इसी शौर्य को नमन करने के लिए हमने इस बार छठ पूजा घाट को सेनानियों को समर्पित किया है. पिछले 25 वर्षों से सहयोग छठ पूजा समिति यहां श्रद्धा और अनुशासन के साथ पर्व का आयोजन कर रही है.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja Wishes: छठी मैया की शक्ति है अपार..., छठ महापर्व पर शेयर कीजिए ये शुभकामना संदेश

इस वर्ष भी घाट को लगभग 150 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा बनाया गया है. अनुमान है कि करीब 4 से 5 हजार श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे. सोमवार शाम को महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी, जबकि मंगलवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पर्व का समापन होगा.

Advertisement

घाट पर सजे देशभक्ति के झंडे और सेना के पराक्रम को दर्शाते चित्र इस बार की छठ पूजा को विशेष बना रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और स्वच्छता की भी विशेष व्यवस्था की गई है. इस तरह श्रद्धा और सैनिक सम्मान का यह अनोखा संगम पूरे नोएडा में आकर्षण का केंद्र बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement