इश्क में अंधा हुआ आशिक, मां के गहने तक दे डाले, फिर किसी और से बात करने लगी लड़की...

प्रयागराज में वैलेंटाइन डे पर 17 वर्षीय छात्र आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. वह इंटर का छात्र और एनडीए अभ्यर्थी था. परिजनों के अनुसार आठ माह से चल रहे प्रेम संबंध में विवाद और कथित मारपीट के बाद वह तनाव में था. परिवार ने युवती व उसके दोस्तों पर प्रताड़ना, ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
इश्क में अंधा हुआ आशिक, मां के गहने तक दे डाले, फिर किसी और से बात करने लगी लड़की. (Photo - Representational- Pexels) इश्क में अंधा हुआ आशिक, मां के गहने तक दे डाले, फिर किसी और से बात करने लगी लड़की. (Photo - Representational- Pexels)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

वैलेंटाइन डे के दिन जहां प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं. वहीं संगम नगरी प्रयागराज में आठ माह पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे के दिन दर्दनाक अंत हो गया. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सिटी जोन के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन में प्रेमिका से अनबन के बाद किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. किशोर की आत्महत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची जार्जटाउन थाना पुलिस ने  17 वर्षीय आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ़ अमन का शव फांसी के फंदे से नीचे उतरकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. लड़के के पास से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं पर अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकती. मुझे माफ़ करना, तुम मर जाओ, मुझे कोई मतलब नहीं.

Advertisement
लड़के के पास नोट मिला.

आठ माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक 17 वर्षीय आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन इंटर का छात्र था और एनडीए की तैयारी कर रहा था. मृतक इकलौता भाई और उसकी एक छोटी बहन है. किशोर हॉकी खिलाड़ी भी था. उसके पिता विनोद गिरी होमगार्ड हैं. जबकि चाचा यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं. मृतक की बहन निधि के मुताबिक अमन की कोचिंग में साथ में पढ़ने वाली प्रतापगढ़ की युवती के साथ आठ माह से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

हॉस्टल में रहकर एनडीए की तैयारी कर रही थी लड़की
किशोर के घर के पास ही स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर युवती एनडीए की तैयारी कर रही थी. मृतक किशोर की बहन निधि के मुताबिक दोनों आठ माह से रिलेशनशिप में थे. उसके मुताबिक किसी दूसरे लड़के से लड़की का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. ‌ जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद भी हो रहा था. मृतक की बहन का आरोप है कि एक हफ्ते पहले युवती के चार-पांच दोस्तों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था. जिस मामले की भी शिकायत पुलिस से की गई थी. उसके मुताबिक वेलेंटाइन वीक पर रोज डे, चाकलेट डे, टैडी डे पर उसने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट भी दिया था. 

Advertisement

मृतक की बहन निधि के मुताबिक युवती के परिवार को भी सारी बातें पता थीं. उसके भाई और उसकी प्रेमिका की कई तस्वीरें भी उनके पास मौजूद है.उसके मुताबिक शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था और उसने यह कहा था कि तुम मर जाओ मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. ‌हालांकि परिजन किशोर के सुसाइड को भी संदिग्ध मान रहे हैं. 

ब्लैकमेल करने का आरोप
मृतक किशोर के मामा धीरेंद्र प्रताप गिरी के मुताबिक अमन जब फंदे से लटका था तो उसके दोनों पैर नीचे मुड़े थे. परिजनों ने प्रेमिका पर युवक को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है. परिजनों ने इस मामले में जार्ज टाउन थाना पुलिस को तहरीर देकर प्रेमिका और उसके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है की युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वह अपनी मां के कई गहने भी ले जाकर उसे दे चुका था. फिलहाल जार्जटाउन थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement