आसनसोल: ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी के नीचे घुसी बाइक, उड़े परखचे, Video

आसनसोल के बाराबनी रेलवे स्टेशन के पास बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश में एक बाइक सवार की बाइक मालगाड़ी के नीचे आ गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. चालक ने खतरा देखकर बाइक पटरी पर छोड़ दी और भागकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद लोगों ने लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को सतर्क किया. यह मामला फिर दिखाता है कि चेतावनी के बावजूद लोग बंद फाटक पार कर जोखिम उठाते हैं.

Advertisement
रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद बाइक पार कर रहा था. (Photo: ITG) रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद बाइक पार कर रहा था. (Photo: ITG)

अनिल गिरी

  • आसनसोल,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

आसनसोल के बाराबनी रेलवे स्टेशन के पास बंद रेलवे गेट को पार करने की कोशिश एक बाइक सवार को भारी पड़ गई. हालांकि चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मालगाड़ी आते देख भागा युवक
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद बाइक सवार ने जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की. वह किसी तरह गेट पार कर गया, लेकिन जैसे ही वह रेल पटरी पर पहुंचा, उसने देखा कि तेज गति से एक मालगाड़ी का इंजन उसकी ओर बढ़ रहा है.

Advertisement

स्थिति को समझते हुए उसने तुरंत बाइक को पटरी पर छोड़ दिया और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला. कुछ ही पलों में बाइक मालगाड़ी के इंजन के नीचे आ गई और पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई.

लाल झंडा दिखाकर ट्रेन रोकी गई
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को सतर्क किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने लाती है कि लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर बंद रेलवे फाटक पार क्यों करते हैं. प्रशासन की ओर से लगातार अपील के बावजूद ऐसे खतरनाक प्रयास थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement