बिजनौर: नहर किनारे मिले 6 गायों के शव, दहशत में ग्रामीण... जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर में नहर के किनारे 6 गायों के शव मिलने का मामला सामने आया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि गायों की मौत कैसे हुई? इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
बिजनौर में 6 गायों की संदिग्ध मौत. (Photo: Representational ) बिजनौर में 6 गायों की संदिग्ध मौत. (Photo: Representational )

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:44 AM IST

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे एक साथ 6 गायों के शव मिलने की खबर सामने आई. मामला थाना स्योहारा क्षेत्र के लांबाखेड़ा गांव के नहर रोड का है. जहां सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास गायों को मृत अवस्था में पड़ा देखा.

नहर के पास मृत मिलीं गायें

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जैसे ही नहर किनारे पड़ी गायों पर गई, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी 6 गायें पास-पास पड़ी थीं. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वेमुलावाड़ा की गौशाला में 31 गायों की मौत, कई की हालत गंभीर... प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने मृत गायों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि ये गौशाला में मरी थीं, जिनके शव यहां फेंक दिये गए. वीडियो में नहर किनारे पड़ी गायों के शव साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ इतनी गायों की मौत सामान्य नहीं हो सकती और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर हैं चिंतित

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. जनपद के एसपी अभिषेक झा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में असंतोष और अफवाहों के फैलने का सिलसिला बढ़ सकता है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने गायों के शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. वहीं गांव लांबाखेड़ा में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. ग्रामीण अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement