ऐन वक्त पर मंडप से भागा दूल्हा, 20KM पीछा करके दुल्हन ने दबोचा और कर ली मंदिर में शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन की हिम्मत की तारीफ हो रही है. दरअसल, दुल्हन अपनी शादी की तैयारी में मशगूल थी, तभी उसको पता चला कि दूल्हा मंडप से भाग गया है. इसके बाद दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक पीछा करके दूल्हे को दबोचा और उससे मंदिर में शादी कर ली. दुल्हन की बहादुरी की हर ओर चर्चा है.

Advertisement
दुल्हन ने दूल्हे को पकड़ा और मंदिर में शादी की दुल्हन ने दूल्हे को पकड़ा और मंदिर में शादी की

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 23 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी. परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे. सभी की निगाहें दरवाजे पर थी. मंडप सजाया जा चुका था. दरवाजे पर गेंदे के फूल की माला से घर को सजाया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि दूल्हा भागने वाला है. किसी बात से परेशान दूल्हा भागने लगा. इससे पहले वह अपने मकसद में कामयाब होता कि दुल्हन ने दूल्हे को दबोच लिया और रास्ते में ही मंदिर में जाकर विवाह रचाया.

Advertisement

यह पूरा मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है. क्षेत्र में रहने वाली युवती करीब ढाई साल से बदायूं जिले के बिसौली युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने विवाह करने का भी मन बनाया. दोनों की रजामंदी से विवाह की तारीख भी तय हो गई. इसी रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां भी की गई. एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी.

इसी दौरान दूल्हे ने किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल गया. दुल्हा, युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा और मौका पाकर वहां से भाग गया. तो दूसरी और मंदिर के मंडप में बैठी दुल्हन को जब इस बात की भनक लगी तो दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन किया तो युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है.

Advertisement

दुल्हन ने किया 20 किलोमीटर तक पीछा

जैसे ही दुल्हन ने ये बात सुनी कि उसका प्रेमी अपनी मां को लेने बदायूं जा रहा है, तब युवती को भी शक हो गया कि यह विवाह से भागने की कोशिश कर रहा है. यह बात सुनकर दुल्हन पीछा करने लगी और उसे बरेली शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा थाने के सामने पकड़ लिया. जबरन दूल्हे को बस से उतार तक मंडप की ओर ले जाने लगे. करीब 2 घंटे तक ड्रामा हुआ. यह सब देखने के लिए भीड़ भी वहां जमा हो गई.

फिर बाद में परिवार के लोगों से बातचीत हुई और बड़े-बुजुर्गों ने आपस में समझौता किया और दोनों का विवाह भमोरा के मंदिर में करा दिया गया.  जब दुल्हन ने अपने प्रेमी को भमोरा में पकड़ लिया. तो इस दौरान कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. फिर इस मामले में युवक और युवती के परिवार के लोगों ने रजामंदी कर और समझौता करने के बाद भमोरा के ही एक मंदिर में विवाह की रस्म पूरी कर दोनों का विवाह कराया गया.

दुल्हन ने दिखाई बहादुरी

पहली बार बरेली में किसी दुल्हन ने अपने प्रेमी को शादी के मंडप तक लाने के लिए इतनी बहादुरी दिखाई. बस का 20 किलोमीटर दूर तक पीछा किया और दूल्हे को मंडप तक पकड़ कर ले गई. इलाके में इस बात को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं कि सजी-धजी दुल्हन ने अपनी शादी बचाने के लिए कितनी बहादुरी दिखाई और शादी की जिम्मेदारी से बच कर भाग रहे दूल्हे को पकड़ लिया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement