'सपना चौधरी के तेरी आख्या का काजल…' पर बालों में विग लगाकर झूमे बरेली के एसएसपी IPS अनुराग आर्य, Video वायरल

यूपी के बरेली में होली के बाद पुलिस लाइन में अनोखा जश्न देखने को मिला. एसएसपी आईपीएस अनुराग आर्य ने सपना चौधरी के लोकप्रिय गाने मेरी आख्या का काजल पर विग लगाकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में पुलिस के कई बड़े अधिकारियों के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल हुए. रंग, गुलाल और ढोल की धुन पर पुलिस अधिकारियों की मस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है.

Advertisement
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्या के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है (Photo ITG) बरेली के एसएसपी अनुराग आर्या के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है (Photo ITG)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

यूपी के बरेली में इस बार होली के बाद पुलिस लाइन में कुछ ऐसा रंगीन और दिलचस्प नजारा था, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. यहां पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने जमकर होली खेली और गानों की धुन पर ऐसा डांस किया कि माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आईपीएस अनुराग आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एसएसपी अनुराग आर्य सिर पर विग लगाकर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के मशहूर गाने मेरी आख्या का काजल पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी तालियां बजाते और हंसते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

पुलिस लाइन में रंगों और संगीत की धूम

होली के बाद बरेली पुलिस लाइन में एक अलग ही उत्सव का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही थानों, चौकियों और पुलिस लाइन के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर जश्न का माहौल बनना शुरू हो गया था. पुलिसकर्मी टोलियों में ढोल और नगाड़ों के साथ पहुंचे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर पद और जिम्मेदारियों की औपचारिकता जैसे कुछ समय के लिए पीछे छूट गई और हर कोई रंग और संगीत में सराबोर नजर आया. होली मिलन के इस कार्यक्रम में पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए. एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के आवासों पर पुलिसकर्मियों की टोलियां पहुंचीं और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. ढोल की थाप और गीतों की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते-गाते इन आवासों तक पहुंचे. माहौल पूरी तरह उत्सव में डूबा हुआ था. हर जगह हंसी-मजाक और रंगों की बौछार देखने को मिल रही थी.

Advertisement

गीतों से हुआ स्वागत

जब पुलिसकर्मियों की टोली डीआईजी अजय साहनी के आवास पर पहुंची, तो उनके बाहर आते ही सभी ने मिलकर फिल्मी अंदाज में गीत गाकर उनका स्वागत किया. बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है… जैसे पुराने और लोकप्रिय गीत गाकर अधिकारियों का स्वागत किया गया. इसके बाद यह टोली कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी के आवास पहुंची और वहां से एडीजी रमित शर्मा के घर गई. एडीजी के बाहर आते ही पुलिसकर्मियों ने “क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर लगती हो…” और आज ही के दिन किया होली का वादा… जैसे गीत गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया.

एसएसपी का डांस बना आकर्षण

इस पूरे कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया जब पुलिस लाइन में संगीत की धुन तेज हुई और अधिकारी भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए. एसएसपी अनुराग आर्य ने सिर पर बिग लगाकर सपना चौधरी के लोकप्रिय गाने “मेरी आख्या का काजल” पर डांस किया. उनका यह अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. जैसे ही उन्होंने डांस शुरू किया, आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी उत्साह से झूमने लगे. कई लोगों ने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड कर लिया. कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

महिला अधिकारी का भी डांस वायरल

होली के इस रंगीन जश्न में महिला अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने पंजाबी गाने लंदन ठुमकदा पर डांस किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाते नजर आए. उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. होली के इस जश्न में एक और दिलचस्प पल देखने को मिला, जब फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने अपने सिर पर पानी से भरा गिलास रखकर डांस किया. उन्होंने फिल्म एनिमल के गाने पर सिर पर गिलास का बैलेंस बनाए रखते हुए डांस किया. उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और जोरदार तालियां बजाने लगे. सीओ संदीप सिंह का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement