'बेटा मिसाइलों से घबरा जा रहा है...', युद्ध के बीच बहरीन में फंसा बांदा का युवक, मां परेशान

ईरान इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच परदेस में रह रहे कई भारतीय जगह - जगह फंसे हैं.इसी कड़ी में बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहल्ले का रहने वाला एक होनहार छात्र बहरीन में फंसा हुआ है.युवक की मां से वीडियो कॉल पर लगातार बात हो रही है.

Advertisement
युद्ध के बीच बहरीन में फंसा बांदा का युवक (Photo: itg) युद्ध के बीच बहरीन में फंसा बांदा का युवक (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

ईरान इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहल्ले का रहने वाला एक होनहार छात्र बहरीन में फंसा हुआ है. युवक गोवा से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद 2 साल की इंटर्नशिप में बहरीन गया था. अब युद्ध के बीच वह वहां फंसा हुआ है. परिजनों ने बताया कि हमारी उससे वीडियो कॉल में बातचीत हो रही है. बच्चा अभी एकदम ठीक है, सही जगह पर रुका हुआ है, लेकिन मिसाइलों के अटैक से घबरा और डर जाता है. हालांकि, परिवार के लोग उसे ढांढस दे रहे हैं. इसके अलावा परिवार ने जिला प्रशासन को छात्र की डिटेल भेजकर भारत वापसी की मांग की है.

Advertisement

8 माह पहले बहरीन गया बेटा

आपको बता दें कि इन दिनों युद्ध के मद्देनजर हालात बेहद तनावपूर्ण दिखाए दे रहे हैं. उसी क्रम में यूपी के बांदा का सुदर्शन बहरीन में फंसा है. सुदर्शन के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद मां प्रियंका ने ही उसकी देखभाल की. प्रियंका ने फोन वार्ता के दौरान बताया कि वो बांदा में नहीं हैं, कल शाम तक पहुंचेंगी, बेटा सुदर्शन दो साल की इंटर्नशिप में पिछले 8 माह पहले बहरीन गया था, लेकिन इन दिनों युद्ध की स्थिति से वो वहां फंसा हुआ है. 

बेटे ने भेजे डरा देने वाले वीडियो

प्रियंका का कहना है कि बेटे से वीडियो कॉल में लगातार बात हो रही है, वो सही जगह पर है, ठीक है लेकिन डरा हुआ है. उसने वहां के कुछ वीडियो बनाकर परिजनों को भेजे हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि मिसाइल जा रही हैं, अटैक कर रही हैं, धुंए के गुब्बार दिखाई दे रहे हैं. साथ ही वो अपने कुछ साथियों से बात करता नजर आ रहा है.

Advertisement

"खतरा सामने आता है तो सायरन बजता है'

प्रियंका ने ये भी बताया कि उनके बेटे ने उन्हें बताया कि जब मिसाइल निकलती है, या स्थिति गड़बड़ होती है, खतरा सामने आता है तो सायरन बजता है, जिससे ये सभी लोग होटल में चले जाते हैं. सुदर्शन जहां रह रहा है वहां आसपास कई मिसाइलों ने अटैक किया है. फिलहाल परिजनों को अपने बेटे की चिंता सता रही है, उन्होंने सरकार से बेटे के भारत वापसी की मांग की है. परिजनों ने जिला प्रशासन को पूरी डिटेल सौप दी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement