'शराब पीनी थी, दिमाग नहीं चलता था...',बाथरूम के बहाने भागे कैदी के बयान से पुलिस हैरान

बांदा में एक कैदी का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जहां पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बाद में उसकी गिरफ्तारी हुई तो वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने नशे की लत के चलते भागने की बात कबूली.

Advertisement
बाथरूम के बहाने भागे कैदी का बयान (Photo: itg) बाथरूम के बहाने भागे कैदी का बयान (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैदी पुलिस को पेशाब करने का बहाना देकर रफूचक्कर हो गया. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में आनन फानन में पुलिस के बड़े अफसरों को सूचना दी गयी, एसपी पलाश बंसल ने तीन टीमों को खोजबीन के लिए लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जंगल से दबोच लिया. हैरानी की बात ये है कि उसने पूछताछ में पुलिस को जो बताया उससे पुलिस स्टाफ भी दंग रह गए. दरअसल, कैदी को शराब पीने का मन हो रहा था, नशे की लत के चलते उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था, इसलिए उसने पुलिस टीम को चकमा दिया और फरार हो गया.

Advertisement

पेशी के लिए लाया गया था अदालत

मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. जहां मंडल कारागार बांदा से एक चोरी के आरोपी चुन्नू को पुलिस सुरक्षा के बीच अतर्रा की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था. चुन्नू के खिलाफ जनवरी 2026 में मुकदमा दर्ज किया गया था. चोरी का माल बरामद होने के बाद इसे जेल भेज दिया गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी चुन्नू नशेड़ी किस्म का है, जो चोरी करके सामान औने पौने दाम में बेचकर मिले पैसों से शराब आदि का नशा करता था.

दीवार फांदकर हुआ फरार

पेशी के बाद जब वह अदालत से बाहर निकला तब सुरक्षा में लगे पुलिस टीम से बाथरूम का बहाना करके दीवार फांदकर फरार हो गया. काफी देर तक न लौटने पर पुलिस कर्मियों ने खोज की लेकिन उसका कुछ पता नही चला. जिसके बाद मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी. एसपी ने 3 टीमों को लगाया, जिसके बाद चुन्नू को फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीहड़ घने जंगलों से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया है. साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर विभागीय जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

'शराब पीनी थी,दिमाग नहीं चलता था...'

आरोपी चुन्नू ने पुलिस को पूछताछ में जो बताया उससे पुलिस भी हैरानी में पड़ गयी, उसने बताया कि वो बीते जनवरी से जेल में बन्द था, वहां उसको नशा करने के लिए नहीं मिल रहा था. उसने पेशी के दौरान भी कई बार शराब या अन्य नशा की चीजों की डिमांड की जो उसे नही मिली, जिससे उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था, बस उसे नशा ही नशा दिख रहा था.  इसलिए उसने प्लान किया और पेशाब का बहाना करके भाग गया. जाते ही उसने जमकर शराब पी, ससुराल गया, मौज की, फिर जंगल की तरफ भागा. आखिर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि अदालत में पेशी के दौरान उसकी रिमांड हो सकती थी, लेकिन नशे की लत में वह भाग गया.

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement