उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस महकमे के उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कैदी पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया. दरअसल कैदी को पुलिस सुरक्षा के साथ अदालत में पेशी के लिए लाया गया था.यहां उसने बाथरूम जाने का बहाना किया और मौका पाकर फरार हो गया. बस इसी से ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ की सुरक्षा की पोल खुल गयी.
'जरा पेशाब करके आता हूं'
मामले में पुलिस के बड़े अफसरों को सूचना दी गयी. एसपी पलाश बंसल ने तीन टीमों को खोजबीन के लिए लगाया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे पकड़कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. जहां मंडल कारागार बांदा से एक चोरी के आरोपी चुन्नू को पुलिस सुरक्षा के बीच अतर्रा की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था. इसके खिलाफ जनवरी 2026 में मुकदमा दर्ज किया गया था, चोरी का माल बरामद होने के बाद इसे जेल भेज दिया गया था.
बाथरूम गया पर लौटा नहीं कैदी
पेशी के बाद अदालत से बाहर निकलकर बोला- जरा बाथरूम जाना है. फिर वह बाथरूम का बहाना करके ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. काफी देर तक न लौटने पर पुलिस कर्मियों ने खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी.
SP पलाश बंसल ने मामले की सूचना मिलते ही तीन टीमों को लगाया है और आरोपी कैदी को जल्द पकड़ने के लिए आदेश दिए हैं. वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की भी जांच शुरू कर दी गई है. एसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
सिद्धार्थ गुप्ता