बहस के बाद हैवान बना शख्स, छोटे भाई और उसकी पत्नी पर तलवार से किए ताबड़तोड़ वार

बांदा में आपसी कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. कालिंजर थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
छोटे भाई पर तलवार से किए ताबड़तोड़ वार (Photo: representational image) छोटे भाई पर तलवार से किए ताबड़तोड़ वार (Photo: representational image)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में आपसी तनातनी में बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार पर तलवार और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं. आरोपी ने खाना खाते समय अचानक से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसमें उसके भाई के सीने, सिर, हाथ सहित कई जगह गंभीर चोट निशान हैं. उसे कई दर्जन टांके लगे हैं और प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है. 

Advertisement

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हमले में उपयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद की है. पुलिस का कहना है कि दोनों का आपसी और धरेलू कहासुनी का मामला है, जिसमे तनातनी में बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

एसपी पलाश बंसल के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कालिंजर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों में आपसी कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें पीड़ित और उसकी पत्नी घायल हो गए, सूचना मिलने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है, कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गयी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement