भौंकने पर पीट- पीटकर ले ली कुत्ते की जान, गिरफ्तार हुए तो पकड़े कान

बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. घटना 23 फरवरी 2026 की बताई जा रही है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. हिरासत में दोनों कान पकड़कर माफी मांगते दिखे. पुलिस ने चेतावनी दी है कि बेजुबानों के साथ क्रूरता पर सख्त कार्रवाई होगी.

Advertisement
बांदा में कुत्ते के भौंकने से बौखलाए युवक, पीट- पीटकर ले ली बेजुबान की जान (Photo: itg) बांदा में कुत्ते के भौंकने से बौखलाए युवक, पीट- पीटकर ले ली बेजुबान की जान (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया. शहर कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो युवक एक कुत्ते को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने उन पर भौंक दिया था, जिसके बाद दोनों ने कथित तौर पर गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट इतनी बुरी तरह की गई कि कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Advertisement

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू की. पड़ताल में पता चला कि घटना 23 फरवरी 2026 की है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों युवक अपनी गलती स्वीकार करते दिखे और कान पकड़कर माफी मांगने लगे. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे.

आरोपियों ने सफाई देते हुए दावा किया कि कुत्ते ने उन पर हमला किया था, जिसके चलते उन्होंने उसे मार दिया. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है. पशुओं के साथ क्रूरता गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शहर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement