‘तवायफ’ गांव के लोग अब नहीं होंगे शर्मिंदा, बदलकर ये किया गया नाम

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में वर्षों से ‘रूपवार तवायफ’ नाम के कारण शर्मिंदगी झेल रहे गांव को अब नई पहचान मिलने जा रही है. मीडिया में मामला उठने के बाद प्रशासन ने गांव में खुली बैठक कराई. ग्रामीणों की सर्वसम्मति से गांव का नाम बदलकर ‘देवपुर’ रखने का प्रस्ताव पास किया गया है.

Advertisement
‘रूपवार तवायफ’ गांव का नाम बदला (Photo: Screengrab) ‘रूपवार तवायफ’ गांव का नाम बदला (Photo: Screengrab)

अनिल अकेला

  • बलिया ,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है. सिकंदरपुर तहसील के रूपवार तवायफ गांव का नाम अब बदलकर देवपुर रखा जाएगा. गांव के नाम में लगे तवायफ शब्द के कारण यहां के लोग दशकों से सामाजिक शर्मिंदगी का सामना कर रहे थे.

ग्रामीणों का कहना था कि गांव का नाम सुनते ही बाहर पढ़ाई करने गए छात्र झिझक जाते थे. पहचान पत्र या दस्तावेजों में गांव का नाम बताने पर उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था. कई बार इसी वजह से युवाओं के रिश्ते तक टूट जाते थे.

Advertisement

गांव के नाम से वर्षों से झेल रहे थे शर्मिंदगी

ग्रामीणों की इस पीड़ा को पिछले सप्ताह आज तक ने प्रमुखता से दिखाया था. रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और शासन के निर्देश पर अधिकारियों की टीम गांव पहुंची. गांव में एडीओ पंचायत, सचिव और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में एक खुली बैठक आयोजित की गई.

नई पहचान मिलने पर ग्रामीणों में खुशी

बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि गांव का नाम अब रूपवार तवायफ नहीं बल्कि देवपुर होगा. इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए शासन को भेजा जा रहा है. नई पहचान मिलने से गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने मीडिया का आभार जताया और कहा कि अब उनके बच्चे गर्व से अपने गांव का नाम बता सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement