भतीजे के साथ वेलेंटाइन-डे मना रही थी महिला, पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो करा दी शादी

बापगत में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने ही भतीजे के प्यार में पड़ गई. ये बात परिजनों को नहीं पता थी, लेकिन वेलेंटाइन-डे के दिन दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया.

Advertisement
व्यक्ति ने पत्नी की भतीजे से कराई शादी. (Photo: Screengrab) व्यक्ति ने पत्नी की भतीजे से कराई शादी. (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला का दिल अपने ही जेठ के बेटे पर आ गया. जिसके बाद महिला अपने भतीजे से चोरी-छिपे मिलने लगी और 5 साल तक दोनों की प्रेम कहानी परवान चढ़ती रही. लेकिन कहते हैं ना—इश्क़ और मुश्क़ छिपाए नहीं छिपते. इसी बीच वेलेंटाइन-डे की रात इस ‘सीक्रेट लव स्टोरी’ का राज खुला और फिर जो हुआ, उसने पूरे गांव को सन्न कर दिया.

Advertisement

वेलेंटाइन-डे के दिन परिजनों ने दोनों को पकड़ा

मामला दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का है. महिला पूजा की शादी करीब 8 साल पहले पंकज नाम के युवक से हुई थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. परिवार सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन इसी बीच महिला का अपने जेठ के बेटे से प्रेम-प्रसंग हो गया. पिछले 5 साल से दोनों छिप-छिपाकर एक दूसरे से मिलते थे. लेकिन घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगती थी.

यह भी पढ़ें: टीबी या साजिश? प्रेम विवाह के 4 साल बाद मौत, जलती चिता से पुलिस ने निकाला युवती का शव

इसी बीच 14 फरवरी यानी कि वेलेंटाइन-डे का दिन आया और दोनों का प्रेम जग जाहिर हो गया. दोनों को मेल-मिलाप के दौरान परिजनों ने पकड़ लिया. इस दौरान जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ा कि महिला, महिला का पति और भतीजा थाने पहुंच गए. थाने में भी काफी देर तक समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो पति ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

Advertisement

पति ने थाने में कराई दोनों की शादी, खुद किया विदा

पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से थाने परिसर में करवा दी. दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गांव से विदा कर दिया गया. यह नज़ारा देख थाने में मौजूद लोग भी हैरान रह गए. रिश्तों के इस अनोखे मोड़ ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. मामला आपसी सहमति सुलझा लिया गया.
हालांकि थाने में हुई इस अनोखी शादी ने रिश्तों, सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक बंधनों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement