रेप केस में फंसाने की धमकी...,मुब्बसरीन ने करा दिया पुलिस कांस्टेबल श्रीकांत का धर्म परिवर्तन?

बागपत में एक महिला पर पुलिस कांस्टेबल को धर्म परिवर्तन और शादी के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित ने ब्लैकमेल और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी न्यायिक हिरासत में है.

Advertisement
मुब्बसरीन ने करा दिया श्रीकांत का धर्म परिवर्तन? (Photo: representational image) मुब्बसरीन ने करा दिया श्रीकांत का धर्म परिवर्तन? (Photo: representational image)

aajtak.in

  • बागपत,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला खेकड़ा थाने में दर्ज किया गया है. शिकायत डायल 112 सेवा में तैनात कांस्टेबल श्रीकांत की ओर से दी गई थी. अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2022 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान दिल्ली निवासी हिना उर्फ मुब्बसरीन से हुई थी.

Advertisement

कांस्टेबल का कहना है कि शुरुआती बातचीत के बाद महिला ने धीरे-धीरे उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोप है कि जब उसने इनकार किया, तो महिला ने उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस दबाव के चलते उसे मजबूरन धर्म परिवर्तन करना पड़ा और विवाह भी करना पड़ा.

पीड़ित ने महिला पर लगातार ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है. उसने यह भी बताया कि महिला उसे दिल्ली की एक मस्जिद में ले गई, जहां धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज तैयार कराए गए. इसके साथ ही उसे धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने और जमात से जुड़ने के लिए भी कहा गया.

इस पूरे मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इसमें उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं शामिल की गई हैं.

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement