24 लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या, भव्य दीपोत्सव के लिए सजे सरयू के 51 घाट, Photos

योगी सरकार इस बार भी अयोध्या में भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है. यूपी सरकार ने फैसला किया है कि इस बार अयोध्या में 11 तारीख को होने वाले दीपोत्सव में 21 लाख दीयों का रिकॉर्ड कामयाबी के साथ बने इसके लिए 24 लाख दीये जलाए जाएंगे.

Advertisement
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले आयोजित किया गया लेजर शो अयोध्या में दीपोत्सव से पहले आयोजित किया गया लेजर शो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

दीपोत्सव पर एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. 11 नवंबर को अयोध्या 24 लाख दीपकों से रौशन होगी लेकिन इससे पहले राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है. दीपावली के मौके पर पूरे शहर को शानदार तरीके से सजाया गया है. दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की भी तैयारी है. राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी.

Advertisement

तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड की प्रस्तुति के ज़रिए राम के जीवन आदर्शों को जहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा वहीं देशी विदेशी कलाकार रामलीला पेश करेंगे. दीपोत्सव की सारी तैयारियां सीएम योगी के दिशा निर्देशों के मुताबिक हो रही हैं. 25 हजार से अधिक वालंटियर्स दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे. गुरुवार देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स की ओर अधिकतर दीयों को बिछाया गया. दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों की का आकार 24 एमएल हैं जिसमें  सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है

पूरी हो चुकी हैं दीपोत्सव की भव्य तैयारियां

यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद पर काबिज होने के बाद यह सांतवा दोपोत्सव है.  इस बार यूपी के साथ कई प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा. योगी सरकार धोबिया, फरुआही, राई, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक मंच दे रही है. 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, रामकथा पार्क में भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. इसके अलावा कुमार विशु के भजनों की गंगा भी बहेगी.

Advertisement

दीपोत्सव के दौरान सरयू की जलधारा में भव्य लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं. सरयू नदी के किनारे भव्य आयोजन है जहां पर यह लेजर लाइट कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं सरयू नदी के तट को भी बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है सरयू नदी सटे पुल पर भी लाइटों की सुंदर माला बनाई गई है. 

दीपोत्सव से पहले आयोजित किया गया लेजर शो

पर इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में खास है. ना केवल विश्व रिकॉर्ड बल्कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने की पहल भी इस दौरान की जाएगी. दीपोत्सव में विदेशी कलाकारों की रामलीला भी होगी जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. यहीं नहीं देश के 21 प्रदेशों की रामलीला, रामायण परंपरा पर आधारित लोक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा. इसके लिए लगभग ढाई हजार कलाकार अयोध्या पहुंच गए हैं.

लेजर शो की एक झलक

यूपी सरकार ने दीपोत्सव में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को भी आमंत्रित किया था लेकिन अपनी व्यस्तताओं के चलते वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी. आपको बता दें कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है.    

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से त्रेता युग की अयोध्या थी और आज की अयोध्या में बहुत बड़ा अंतर आ चुका है लेजर लाइट का जो कार्यक्रम हो रहा है यह बहुत ही भव्य कार्यक्रम है और इसको लेकर हम सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में इससे और भी ज्यादा बेहतर चीज अयोध्या में की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement