UP: होली के बाद नदी में नहाने गए 5 किशोर, घाघरा के गहरे पानी ने छीन ली 2 जिंदगियां

अयोध्या में होली खेलने के बाद घाघरा नदी में नहाने गए पांच किशोरों में से दो की डूबकर मौत हो गई. गहरे पानी में जाने से सुमित (15) और राज (16) नदी में बह गए, जबकि तीन साथियों को ग्रामीणों ने बचा लिया. काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
मृतकों के परिवार में कोहराम.(Photo: Representational) मृतकों के परिवार में कोहराम.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • अयोध्या,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होली खेलने के बाद घाघरा नदी में नहाने गए पांच किशोरों में से दो की डूबकर मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में मातम छा गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज गांव की है. यहां के रहने वाले पांच किशोर होली खेलने के बाद घाघरा नदी में स्नान करने पहुंचे थे. नहाने के दौरान अचानक वे गहरे पानी की ओर बहने लगे और डूबने लगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: STF अधिकारी बनकर कर डाली लाखों की ठगी, फर्जी आईडी दिखाकर फंसाता था, अयोध्या में पकड़ा गया आरोपी

नहाते समय गहरे पानी में फंसे किशोर

जानकारी के मुताबिक सुमित (15), राज (16), ऋषभ (17), अनूप (15) और विशाल (16) नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए.

स्थानीय लोगों की मदद से अनूप, ऋषभ और विशाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, सुमित और राज गहरे पानी में बह गए और लापता हो गए. इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई.

तलाश के बाद बरामद हुए दोनों किशोरों के शव

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक नदी में तलाश अभियान चलाया गया. इसके बाद बुधवार को सुमित और राज के शव नदी से बरामद किए गए. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisement

मामले में सीओ सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि घाघरा नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई है. दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement