अयोध्या के बाबा बाजार में 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला शव

अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में 62 वर्षीय बुज़ुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. शव गुरुवार सुबह घर के बाहर खून से लथपथ मिला. मृतक हाल ही में देहरादून से गांव लौटे थे. जांच में शव को 50 मीटर तक घसीटे जाने के निशान मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या ,
  • 19 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बुज़ुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कलापुर गांव के मजरा रेछ में 62 साल के शख्स का खून से लथपथ शव उनके घर के बाहर पड़ा मिला.  सिर और गले पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे.

मृतक की पहचान गांव निवासी एक बुज़ुर्ग के रूप में हुई है, जो हाल ही में अपने परिवार के साथ देहरादून से गांव लौटे थे. वह 7 जून को गांव आए थे, लेकिन 15 जून को परिवार वापस देहरादून चला गया था. किसी जरूरी काम की वजह से वह गांव में ही रुक गए थे.

Advertisement

घर के बाहर मिली बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत बाबा बाजार पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को करीब 50 मीटर तक घसीटा गया था. खून के निशान और शरीर पर गहरे घाव इसकी पुष्टि करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि शव की हालत देखकर लग रहा था कि हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से वार किया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »